होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो ट्विटर)
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त राजस्थान में है. राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में मंगलवार को 16वां दिन है, जहां यात्रा 23 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी. भारत जोडो यात्रा अलवर शहर से होकर गुजरेगी. मिली जानकारी के मुताबिक, यात्रा 21 दिसंबर की सुबह पहले फेज के दौरान हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी. इस बीच, ऐसी जानकारी आई है कि यह यात्रा 9 दिनों के ब्रेक के लिए रुकेगी और राहुल गांधी भी क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां मनाने देश से बाहर जा सकते हैं. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी छुट्टी मनाने जा रहे हैं. बीजेपी की तरफ से कहा गया कि राहुल गांधी क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टी मनाने जा रहे हैं. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस नेता ने गुजरात और हिमाचल के चुनावों में ब्रेक नहीं लिया लेकिन क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टी मनाने विदेश जा रहे हैं. ये पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी के विदेश जाने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस नेता को घेरा है.
ये भी पढ़ें- ‘जैसे-जैसे वैलेंटाइन पास आएगा, लव लेटर बढ़ते जाएंगे’- 97 करोड़ की वसूली के LG के आदेश पर भड़के सौरभ भारद्वाज
दूसरी तरफ, भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक की जानकारी देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया, “भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी. उसके बाद 9 दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों को मरम्मत करके उत्तर में पड़ने वाली कठोर सर्दी के लिए तैयार किया जा सके. साथ ही कई भारत यात्री लगभग 4 महीने बाद अपने परिवार के साथ समय बिता सकें. 3 जनवरी 2023 को यात्रा फिर शुरू होगी.”
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा से होते हुए 24 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में प्रवेश करेगी. लेकिन इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के ब्रेक के लिए रुकेगी.
भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त राजस्थान के अलवर में है, जहां राहुल गांधी ने एक जनसभा के दौरान बीजेपी पर जमकर बोलते हुए कहा, “मुझे बीजेपी वाले बुरे नहीं लगते हैं, मैं रास्ते में जाता हूं तो इशारा करके पूछते हैं कि क्या कर रहे हो? मैं उन्हें जवाब देना चाहता हूं कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं.” राहुल ने कहा कि उनको भी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी चाहिए. कांग्रेस नेता ने कहा कि महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, आंबेडकर…सभी ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली थी.
IND vs NZ T20: ईशान किशन की वापसी पर वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में…
PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…
दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…