देश

Smriti Irani: स्मृति ईरानी पर ‘लटके-झटके’ वाले बयान पर अजय राय की बढ़ी मुश्किलें, सोनभद्र में FIR, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Smriti Irani: यूपी कांग्रेस के नेता अजय राय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोनभद्र में अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) पर विवादित बयान दिया था. जिसके बाद भाजपा हमलावर हो गई है और कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गया है. इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने अजय राय को नोटिस जारी किया है. नोटिस के मुताबिक, अजय राय को 28 दिसंबर को महिला आयोग के सामने पेश होना है.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) बीते रविवार को भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सोनभद्र पहुंचे थे. इस दौरान अजय राय ने कहा था कि स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं और इसके बाद वापस चली जाती हैं. उन्होंने कहा था कि अमेठी कांग्रेसियों और राहुल गांधी का गढ़ रहा है और रहेगा. राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस नेता अजय राय ने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में बनारस सीट हराने की बात कही थी. वहीं, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अजय राय ने माफी मांगने से भी इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि ये हमारी बोलचाल की भाषा है. ये असंसदीय भाषा नहीं है तो मैं माफी क्यूं मांगू?

अमेठी से लड़ना पक्का समझूं?- स्मृति

तो वहीं, अजय राय के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सोमवार को पटलवार किया. स्मृति ने ट्वीट कर कहा है कि सुना है राहुल गांधी आपने अपने किसी नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है, तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं? दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं???

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कांग्रेस नेता अजय राय की तरफ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर संज्ञान लिया है. महिला आयोग ने अजय राय को 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पेश होने के लिए नोटिस भेजा है.

ये भी पढ़ें : UP: अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं स्मृति ईरानी- कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयान

केस दर्ज, पुलिस टीम वाराणसी रवाना- डिप्टी एसपी

डिप्टी एसपी (सिटी) राहुल पाण्डेय ने इस मामले को लेकर बताया कि बीजेपी महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह की शिकायत पर कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस की एक टीम वाराणसी के लिए रवाना कर दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

3 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

4 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

13 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

15 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

24 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

30 minutes ago