Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका के बीच IMD ने 20 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

Weather

मौसम समाचार

weather Update Today: देश में चक्रवात ‘अर्णब’ के बाद अब एक और खतरनाक चक्रवाती तूफान का साया मंडराने लगा है. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र तेजी से विकराल रूप ले रहा है, जिसके अगले कुछ घंटों में भीषण चक्रवात में बदलने की प्रबल संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 2 नवंबर की शाम तक यह सिस्टम आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंच जाएगा. इसके प्रभाव से देश के 20 राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ गया है. लोग लगातार सर्च कर रहे हैं कि 1 November ka mausam कैसा रहेगा…

20 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाएं(Aaj ka mausam)

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है.

तटीय इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 90 किमी/घंटे और झोंकों में 100 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है. इस खतरनाक चक्रवात अर्णब और नए वेदर सिस्टम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है.

आज बारिश होगी या नहीं?

आम जनता के मन में सवाल है कि क्या आज बारिश होगी और 1 November का मौसम कैसा रहेगा? राजधानी दिल्ली में 1 से 3 नवंबर के बीच आसमान साफ रहेगा और उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली ठंडी हवाओं से सिहरन बढ़ेगी, जहां तापमान 15 से 30 डिग्री के बीच रहेगा. उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों की बारिश के बाद अब मौसम सामान्य हो गया है और आज बारिश के कोई विशेष आसार नहीं हैं. वहीं बिहार में आज(Aaj ka mausam) 1 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की छिटपुट बारिश के साथ ठंड की हल्की दस्तक देखने को मिल सकती है.

प्रमुख शहरों के क्या हैं हाल?

शहर अधिकतम तापमान (1 नवंबर) न्यूनतम तापमान (1 नवंबर)
दिल्ली 29°C 17°C
मुंबई 35°C 24°C
चेन्नई 36°C 27°C
कोलकाता 33°C 23°C
लखनऊ 29°C 19°C
पटना 30°C 21°C
रांची 28°C 20°C
भोपाल 28°C 18°C
जयपुर 29°C 18°C
शिमला 21°C 11°C
नैनीताल 21°C 12°C

दक्षिण भारत के अन्य राज्यों का हाल

अगर आप जानना चाहते हैं कि mausam kaisa rahega, तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आज से 4 नवंबर के बीच रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है. झारखंड में भी आज से 5 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में गरज-चमक के साथ भारी बिजली गिरने और बारिश की आशंका जताई गई है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital