Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

अगले 12 घंटे 8 राज्यों में मौसम का ढाएगा कहर! आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

IMD ने 24 नवंबर 2026 को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.

Weather

ai generated image of weather

Aaj Ka Mausam update के मुताबिक, देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से करवट ले रहा है. मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत के 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पूर्वी हवाओं का प्रभाव तेज होने से जहां दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, वहीं उत्तर भारत में तापमान गिरने से ठंड का असर तेज होने वाला है और कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी भी दी गई है.

किन 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 24 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. पूर्वी हवाओं के असर से 23 से 27 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल में और 24 से 27 नवंबर तक केरल व माहे में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली-NCR में गिरने लगा पारा, कोहरे का अलर्ट

Delhi Weather के अनुसार, राजधानी में आज मंगलवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह कुछ जगहों पर धुंध या हल्का कोहरा दिख सकता है. आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है, जबकि 26 नवंबर को भी सुबह धुंध व कोहरे के साथ पारा 9 से 11 डिग्री के आसपास बना रह सकता है.

यूपी, बिहार और पहाड़ी राज्यों का मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश में आज 24 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, हालांकि पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है और 25 से 29 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है. बिहार में भी आज मौसम शुष्क रहेगा, बस कुछ जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है.

वहीं हिमाचल प्रदेश में 24 और 25 नवंबर को कुछ स्थानों पर घने कोहरे की प्रबल संभावना है, जबकि हिमाचल और उत्तराखंड दोनों राज्यों में 24 से 29 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 24 और 25 नवंबर को घने कोहरे की चेतावनी दी गई है.

प्रमुख शहरों का क्या है हाल?

शहर अधिकतम तापमान (24 नवंबर) न्यूनतम तापमान (24 नवंबर)
दिल्ली 24°C 11°C
मुंबई 34°C 19°C
चेन्नई 30°C 24°C
कोलकाता 29°C 23°C
लखनऊ 28°C 16°C
पटना 24°C 21°C
रांची 25°C 19°C
भोपाल 26°C 17°C
जयपुर 26°C 14°C
शिमला 17°C 07°C
नैनीताल 18°C 8°C

किसानों के लिए मौसम विभाग की जरूरी सलाह

तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए तुरंत एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है. Aaj Ka Mausam update के मुताबिक, तमिलनाडु के किसानों से पकी हुई धान, मूंगफली, दालों और बाजरा की फसलों की कटाई कर उपज को सुरक्षित व सूखे स्थानों पर रखने और खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest