Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

कार्तिक पूर्णिमा पर शिव योग से ग्रहों का दिशा परिवर्तन…! मिथुन-कर्क समेत जानिए किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ?

कार्तिक पूर्णिमा और शिव योग के विशेष संयोग में आज 24 नवंबर 2026 को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.

Aaj Ka Rashifal

आज पावन कार्तिक पूर्णिमा और ग्रह-गोचर के संयोग से दिन बेहद खास रहने वाला है. पंचांग के अनुसार आज शाम 4:05:55 बजे तक परिघ योग रहेगा और उसके बाद अत्यंत शुभकारी शिव योग का संयोग बनेगा, वहीं पूर्णिमा तिथि रात 8:25:24 बजे तक प्रभावी रहेगी. आज मंगलवार होने के साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान-दान और हनुमान जी की आराधना का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) का आज का हाल.

मेष राशिफल: विरोधियों से सतर्क रहें

आज का दिन मिलाजुला रहेगा और आपके हाथों कोई शुभ व परोपकार का काम हो सकता है. अपने काम से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान देने से आपका खुद का काम प्रभावित हो सकता है, इसलिए संभलकर चलें. शत्रु बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है और पुराना लेन-देन समय पर चुकाना जरूरी होगा.

वृषभ राशिफल: संतान से शुभ समाचार

आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा. संतान की ओर से कोई उत्साहजनक खबर मिल सकती है और पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलेगी. घर में मेहमान आने से माहौल खुशनुमा रहेगा, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा, दांपत्य जीवन में स्नेह बना रहेगा और बढ़ते खर्चों पर काबू रख पाएंगे.

मिथुन राशिफल: नई संपत्ति के योग

आज का दिन (Aaj Ka Rashifal) उन्नतिदायक रहेगा और नई संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में पूरी सतर्कता बरतें. दफ्तर में अधिकारी काम का दबाव बढ़ा सकते हैं जिससे व्यस्तता रहेगी और परिवार को कम समय दे पाएंगे. जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, दोस्त के घर दावत का मौका मिलेगा और वाहन सावधानी से चलाएं.

कर्क राशिफल: बड़े फैसले में बड़ों की लें सलाह

आज का दिन अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन खुश रहेगा. परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ा फैसला भावुकता या जल्दबाजी में न लें और बड़ों की सलाह जरूर लें. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, जीवनसाथी का साथ मिलेगा और सेहत को नजरअंदाज न करें.

सिंह राशिफल: सरकारी काम में सफलता

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. सरकारी कामों में सफलता मिलेगी, अटका काम समय पर पूरा होगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. पुराने मित्र से मुलाकात से यादें ताजा होंगी, लेकिन निवेश में सतर्क रहें, खानपान संभालें और काम की अधिकता से थकान हो सकती है.

कन्या राशिफल: वाणी और गुस्से पर रखें काबू

आज का दिन आनंददायक रहेगा और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, हालांकि छात्रों को पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा. पुराना उधार पैसा वापस मिलने से खुशी मिलेगी, परिवार की समस्या सुलझाने में जीवनसाथी की मदद लेनी होगी, लव लाइफ में मतभेद हो सकता है और गुस्से व वाणी पर संयम जरूरी है.

तुला राशिफल: अटका काम होगा पूरा

आज का दिन उपलब्धि लेकर आने वाला है. जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा, कोई अहम काम पूरा होगा, आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और बहनों से लाभ व स्नेह मिलेगा. छोटी यात्रा संभव है और अटका हुआ काम बन सकता है, बस बदलते मौसम में सर्दी-खांसी से बचाव रखें.

वृश्चिक राशिफल: प्रभावशाली व्यक्ति से होगी मुलाकात

आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा. कमाई बढ़ने से खुशी मिलेगी और पुराने कर्ज चुकाने में कामयाबी मिल सकती है. प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदा देगी, परिवार व लव लाइफ में सुखद समय बीतेगा, शिक्षण से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है.

धनु राशिफल: कोर्ट-कचहरी में जीत, पार्टनर से बहस से बचें

आज का दिन सांसारिक सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आएगा. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में सफलता मिलने के योग हैं और रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च होगा. पार्टनर से किसी बात पर बहस तनाव बढ़ा सकती है और नए विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है.

मकर राशिफल: शाम तक अच्छी खबर के आसार

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए दफ्तर का काम जल्दी निपटाने की कोशिश करेंगे और कार्यक्षेत्र में अपनी योजना का लाभ मिलेगा. दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा, मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं और खर्चों पर ध्यान दें.

कुंभ राशिफल: कागजात पढ़कर ही करें साइन

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा. परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से भागदौड़ और चिंता बढ़ सकती है और खर्च बढ़ने से बजट गड़बड़ा सकता है. प्रॉपर्टी के काम में फायदा होगा, लेकिन सौदे के कागजात ठीक से जांचें, दोस्तों को बिना सोचे हां न कहें, जीवनसाथी का साथ मिलेगा और ससुराल से अच्छी खबर आ सकती है.

मीन राशिफल: अटकी डील होगी फाइनल

कारोबार करने वालों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है और लंबे समय से अटकी डील फाइनल हो सकती है. व्यापार में अपनी योजना का लाभ मिलेगा, शाम को कोई फायदेमंद जानकारी मिल सकती है, माता-पिता के सहयोग से हौसला बढ़ेगा, छात्रों को मानसिक तनाव से राहत व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest