Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हाई कोर्ट के जज से इस्तीफा देने के बाद अभिजीत गंगोपाध्याय BJP में शामिल, कहा- ‘‘भ्रष्टाचार से लड़ना है…’’

Abhijeet Gangopadhyay in BJP: अभिजीत गंगोपाध्याय बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. उन्होंने दो दिन पहले कोलकाता हाईकोर्ट के जज से इस्तीफा दे दिया था.

Abhijeet Gangopadhyay

अभिजीत गंगोपाध्याय

Abhijeet Gangopadhyay joins BJP: कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद अभिजीत गंगोपाध्याय बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद गंगोपाध्याय ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह भाजपा में शामिल होंगे.

गंगोपाध्याय ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, ‘‘आज मैंने एक नए क्षेत्र में कदम रखा है. मैं भाजपा में शामिल होकर खुश हूं और पार्टी के सिपाही के तौर पर काम करूंगा. हमारा उद्देश्य राज्य से भ्रष्ट टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) शासन को बाहर करना है.’’ उनका साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया और पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपा. भाजपा नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की राजनीति को अभिजीत गंगोपाध्याय जैसे व्यक्ति की जरूरत है.’’

भ्रष्टाचार से लड़ना है…

भाजपा में शामिल होने के बाद, कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने कहा “आज की सदस्यता अच्छी है. जिस तरह से उन्होंने (बीजेपी) मेरा स्वागत किया है वह अभिभूत करने वाला है. हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार से लड़ना है”

पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने संदेशखाली पर भी दो टूक कहा है. उन्होंने संदेशखाली प्रकरण को बहुत बुरी और दुखद घटना बताया है. ऐसा कहते हुए उन्होंने आगे कहा कि राज्य के नेता वहां गए थे. मगर उन्हें वहां पहुंचने से रोका गया. इसके बावजूद वे पहुंचे और वहां की महिलाओं के साथ खड़े हुए हैं और बीजेपी उत्पीड़ितों का मुद्दा उठा रही है.

फर्जी शिक्षक घोटाले की सुनवाई

अभिजीत गंगोपाध्याय शिक्षक भर्ती घोटाले की सुनावाई के दौरान चर्चा में आए थे. उन्होंने जून, 2021 से 30 जनवरी 2024 तक लगातार इस मामले की सुनवाई करते रहे. इसके अलावा उन्होंने मंत्री पार्थ बनर्जी को सीबीआई के सामने पेश कराया. जिसके बाद ईडी पार्थ को गिरफ्तार कर ली.

जून 2022 में बंगाल के प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मानिक भट्टाचार्य को भी सीबीआई के सामने पेश किराया. जिसके बाद अक्टूबर में मानिक भट्टाचार्य की गिरफ्तारी भी हुई.

यह भी पढ़ें: नेपाल सीमा से सटे यूपी के 13 हजार अवैध मदरसों को बंद करने की सिफारिश, निर्माण में लगी खाड़ी देशों की रकम

यह भी पढ़ें: श्रीनगर पहुंच पीएम मोदी ने किया 6400 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, रास्ते में शंकराचार्य हिल पर भी रुके



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital