Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘ज़िंदगी के दिन कम बचे हैं…उड़ा देंगे’, कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी

Acharya Pramod Krishnam: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी कथित तौर पर अमेरिका के एक मोबाइल नंबर से भेजे गए ऑडियो संदेश के जरिए दी गई. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. धमकी देने वाले के मुताबिक वो प्रतिबंधित बब्बर खालसा संगठन से जुड़ा हुआ है.

acharya-pramod-krishnam-death-threat-kalki-dham-kulveer-singh-sidhu-audio-message

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी

Acharya Pramod Krishnam: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी कथित तौर पर अमेरिका के एक मोबाइल नंबर से भेजे गए ऑडियो संदेश के जरिए दी गई. इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.

श्री कल्कि धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष उमा रमण त्रिपाठी की ओर से पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में दावा किया गया है कि धमकी देने वाले व्यक्ति का नाम कुलवीर सिंह सिद्धू है. पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि उसका संबंध बब्बर खालसा नामक आतंकी संगठन से है.

अमेरिका के नंबर से आया धमकी भरा ऑडियो

शनिवार को मीडिया से बातचीत में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि 24 सितंबर की रात उनके निजी मोबाइल नंबर पर अमेरिका के नंबर (+1 216-253-1406) से एक ऑडियो संदेश आया. ऑडियो में बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को कुलवीर सिंह सिद्धू बताया और उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि ऑडियो संदेश में कहा गया,

अपना ये पाखंड फैलाना बंद कर दो, वरना किसी दिन तुम्हें उड़ा दिया जाएगा. तुम्हारी जिंदगी के दिन अब ज्यादा नहीं बचे हैं.

ट्रस्ट की ओर से भेजे गए पत्र में दावा किया गया है कि ऑडियो संदेश में सिर्फ जान से मारने की धमकी ही नहीं, बल्कि बम विस्फोट करने की चेतावनी भी दी गई. धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है.

ट्रस्ट ने मांग की है कि संबंधित मोबाइल नंबर की जांच कर धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और पूरे मामले की गहन जांच कराई जाए.

सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम और श्री कल्कि धाम की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है. ट्रस्ट ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का अनुरोध किया है.

ये भी पढ़ें- छत से कूदने से पहले कमरे में क्या हुआ था? प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत बनी मिस्ट्री

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को एक औपचारिक पत्र भेजा गया है. इसकी प्रतिलिपि डीजीपी, एडीजी सुरक्षा और एडीजी कानून-व्यवस्था (एलओ) को भी भेजी गई है, ताकि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जा सकें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital