होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो)
Satyendra Jain Controversy: आप नेता और दिल्ली सरकार मंत्री में रहे सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं. बीते कुछ महीने पहले उनका जेल में मालिश कराने का वीडियो वायरल हुआ था. जिसे अभी तक लोग भुले नहीं हैं कि अब उनकी एक और डिमांड पर बवाल खड़ा हो गया है. इस बार सत्येंद्र जैन ने जेल सुपरिटेंडेंट से अपना मन लगाने के लिए दो कैदियों को अपने सेल में भेजने को कहा था, जिसके बाद सुपरिटेंडेंट ने दो कैदियों को जेल के अंदर उनके सेल में भी भेज दिया. इसी घटनाक्रम को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने दावा किया है कि जेल नंबर 7 में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के सेल में दो कैदियों को शिफ्ट करने के मामले में जेल के अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है.
जेल अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के सेल में दो कैदियों को भेजने के लिए तिहाड़ जेल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिन्होंने अवसाद और अधिक सामाजिक बातचीत की आवश्यकता का हवाला देते हुए कम से कम दो कैदियों के साथ रहने का अनुरोध किया था. हालांकि कैदियों को तुरंत वापस स्थानांतरित कर दिया गया.
जैन ने अपने आवेदन में कहा कि वह अकेलेपन के कारण परेशान रहते हैं और एक मनोचिकित्सक ने उन्हें अधिक सामाजिक संपर्क के लिए सुझाव दिया है, इसलिए उन्होंने कम से कम दो और व्यक्तियों के साथ रहने का अनुरोध किया. इस पत्र में उन्होंने वार्ड नंबर 5 के दो लोगों के नाम भी बताए थे.
बता दें कि दिल्ली सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आप के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को मनी लांन्ड्रिंग केस में 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया था. अभी वह तिहाड़ जेल में बंद हैं. जैन पर शेल कंपनियां बनाकर 16 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर करने का आरोप है.
अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…
पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार…
Premanand Maharaj News: केली कुंज आश्रम पर लगे आरोपों और शिष्य की मौत के विवाद…
Amit Shah: संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता दावा…
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…
Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…