Tribute on Adi Shankaracharya Jayanti: आदि शंकराचार्य जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे, जिनकी शिक्षाएं हमें सत्य, करुणा और सामूहिक कल्याण की राह दिखाती हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अद्वैत वेदांत का दर्शन आज भी दुनिया भर में लोगों को मार्गदर्शन दे रहा है.
शिक्षाओं का महत्व
पीएम मोदी ने कहा कि शंकराचार्य ने अनुशासन, तालमेल और सभी अस्तित्व की एकता पर जोर दिया. उन्होंने पूरे देश में आध्यात्मिक केंद्रों की स्थापना कर विचारों को पुनर्जीवित किया. उनकी शिक्षाएं हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी और हमारे संकल्प को मजबूत बनाएंगी.
On the sacred occasion of Adi Shankaracharya Jayanti, paying homage to one of India’s greatest spiritual luminaries. His profound teachings, thoughts and philosophy of Advaita Vedanta continue to guide innumerable people globally. He emphasised harmony, discipline and the oneness… pic.twitter.com/xLx45KuVsq
— Narendra Modi (@narendramodi) April 21, 2026
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का नमन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी आदि शंकराचार्य को नमन किया. उन्होंने कहा कि अद्वैत वेदांत के प्रणेता और सांस्कृतिक एकता के सूत्रधार शंकराचार्य ने भारत की चारों दिशाओं में मठों की स्थापना कर सनातन धर्म को पुनर्जीवित किया. उन्होंने ज्ञान, तर्क और भक्ति की त्रिवेणी प्रवाहित कर राष्ट्र को नई चेतना दी.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सोशल मीडिया पर शंकराचार्य को याद किया. उन्होंने लिखा कि महान आध्यात्मिक गुरु और दार्शनिक शंकराचार्य को उनकी जयंती पर मेरा प्रणाम.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




