देश

Video Viral: रेलवे स्टेशन पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म, हजारों यात्री हुए शर्मसार

Patna Junction Porn video: बिहार की राजधानी पटना शहर के रेलवे स्टेशन पर एक शर्मनाक घटना घटित हुई है. जिस देखकर हजारों की संख्या में लोग शर्मसार हो गए. पटना स्टेशन प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है और इस पर दिनभर में करीब लाखों की संख्या में लोग आते हैं. लेकिन रविवार की सुबह स्टेशन पर मौजूद हर कोई शर्मसार हो गया. क्योंकि सुबह के 9.30 बजे स्टेशन पर टीवी विज्ञापन स्क्रीन पर अचानक से पोर्न वीडियो (अश्लील फिल्म) चलने लगी. जिसको देखते ही हर कोई हैरान हो गया. जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय प्लेटफॉर्म पर महिलाएं और बच्चों समेत हजारों की संख्या में यात्री मौजूद थे.

स्टेशन की टीवी विज्ञापन स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चलने का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. जिसके बाद तुरंत ही यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस से की.

यात्रियों ने दी पुलिस को सूचना

अश्लील फिल्म चलने के बाद सभी यात्रा शर्मसार होने लगे और तत्काल प्रभाव से इसकी जानकारी जीआरपी और आरपीएफ को दी गई. इसके बाद भी इस मामले में रेलवे पुलिस को कार्रवाई करने में देरी होने लगी. जिसके बाद आरपीएफ की ओर से तत्काल बंधित एजेंसी को फोन कर अश्लील फिल्म बंद करने को कहा गया. अश्लील वीडियो के बंद होने के बाद से इसकी जानकारी कंट्रोल समेत तमाम अधिकारियों को दी गई.

यह भी पढ़ें- राजधानी दिल्ली में फिर दिखा किसानों का हुजूम, रामलीला मैदान में अपनी मांगों को लेकर करेंगे महापंचायत, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार (Prabhat Kumar) को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इसे गंभीरता लिया उसके बाद उनके आदेश पर एजेंसी दत्ता कम्यूनिकेशन, उसके ऑपरेटर और स्टाफ के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई.

‘मामले में केस दर्ज किया गया’

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए DRM के मुताबिक, एजेंसी के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें हटाते हुए ब्लैक लिस्ट की सूची में डाला जाएगा. पटना RPF पोस्ट प्रभारी सुशील कुमार (Sushil Kumar) ने बताया कि “केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस एजेंसी के मालिक समेत अन्य को बुलाकर पूरे मामले की पूछताछ करेगी. बताया जा रहा कि अधिकारी महज तीन मिनट 9.56 बजे से 9.59 बजे तक सिर्फ प्लेटफार्म संख्या 10 पर ही अश्लील फिल्म दिखाए जाने की बात कह रहे हैं.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago