Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

175 यात्रियों वाले विमान में लगी आग, मचा हड़कंप, दिल्ली एयरपोर्ट पर घोषित हुआ इमरजेंसी

बंगलूरू से दिल्ली आ रही फ्लाइट में अचानक से आग लगने की सूचना के बाद फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवाया गया.

Air India FLight

एयर इंडिया (फोटो ट्विटर)

आज शुक्रवार की शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पर तब लोगों की चिंता बढ़ गई जब अचानक से वहां पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार बंगलूरू से दिल्ली आ रही फ्लाइट में अचानक से आग लगने की सूचना मिली. जिसके बाद फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करवाया गया. मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कर लिया है. वहीं इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.

दिल्ली से बैंगलोर आ रही थी फ्लाइट

दिल्ली से बैंगलोर आ रही एयर इंडिया की उड़ान, AI-807 में यह हादसा हुआ. विमान की एयर कंडीशनिंग इकाई में आग लगने की खबर के बाद आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हुई. फ्लाइट में 175 यात्री सवार थे. दिल्ली में आज शुक्रवार की शाम 6:38 बजे आपातकाल में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. वहीं मिली जानकारी के अनुसार शाम 5:52 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कर्मियों के इस घटना के बारे में पता चला.

इसे भी पढ़ें: Delhi Liqour Policy Case: ईडी ने Arvind Kejriwal के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया, Aam Aadmi Party को भी बनाया आरोपी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital