Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘जहरीला सांप’ के बाद अब बेटे प्रियांक ने पीएम मोदी को बताया ‘नालायक’

Karnataka Elections: इसके पहले, मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बवाल मच चुका है, जिसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था.

Priyank Kharge

प्रियांक खड़गे (फाइल फोटो)

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है. जैसे-जैसे चुनाव प्रचार आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं की बयानबाजी के कारण सियासी पारा भी चढ़ रहा है. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करते हुए उन्हें ‘जहरीला सांप’ बता दिया था. कांग्रेस नेता के इस विवादित बयान के बाद अभी सियासत गरमाई हुई ही थी कि अब मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने मर्यादाएं लांघते हुए पीएम मोदी को ‘नालायक’ कह डाला है.

गुलबर्गा में बंजारा समुदाय की एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियांक खड़गे ने कहा, “जब पीएम मोदी गुलबर्गा आए, तो उन्होंने कहा था कि आप सब डरिए मत, बंजारा समुदाय का एक बेटा दिल्ली में बैठा है. ऐसा नालायक बेटा बैठेगा तो घर कैसे चलेगा.”

प्रियांक के इस बयान के बाद एक बार फिर सियासत गरमाई हुई है. वहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान जब मल्लिकार्जुन खड़गे से प्रियांक के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधे तौर पर यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनके बेटे ने ऐसी कोई बात नहीं कही है.

शोभा करंदलाजे ने तीखी प्रतिक्रिया दी

प्रियांक खड़गे के बयान पर भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को ‘जहरीला सांप’ बताया और अब उनके बेटे ने उन्हें ‘नालायक’ कहा. प्रियंका गांधी ने पीएम को हिटलर कहा था. कांग्रेस को ये मालूम होना चाहिए कि वे केवल बीजेपी के नहीं बल्कि पूरे देश के पीएम हैं. कर्नाटक के लोग उनको बहुत पसंद करते हैं.”

ये भी पढ़ें: आप कहते हैं कांग्रेस ने 91 बार गाली दी, लेकिन ये नहीं बताया कि आपने कर्नाटक के लिए क्या किया- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

इसके पहले, मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बवाल मच चुका है, जिसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था. पीएम मोदी ने कहा था कि उन्हें अब तक कांग्रेस और उसके नेता 91 बार अलग-अलग तरह से उन्हें अपमानित कर चुके हैं. वहीं उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस नेता जितना भाजपा पर कीचड़ उछालेंगे, उतना ही कमल खिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest