Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Neha Singh Rathore: ‘यूपी में का बा’ गाने पर UP Police ने थमाया था नेहा सिंह राठौर को नोटिस, अब पति से मांगा गया ‘इस्तीफा’

सिंगर नेहा सिंह राठौर की ओर से अबतक कानपुर देहात पुलिस के नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा था कि वो विधिक सलाह लेने के बाद पुलिस के सवालों का जवाब देंगी.

Neha Singh Rathore

नेहा सिंह राठौर और उनके पति हिमांशु सिंह (फाइल फोटो)

Edited by Nitish Pandey

Neha Singh Rathore: मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को उनके गाने ‘UP में का बा-2’ पर यूपी पुलिस से मिले नोटिस के बाद उनके पति हिमांशु सिंह को द्ष्टि आईएएस कोचिंग संस्थान से इस्तीफा देने को कहा गया, जिसके बाद उन्होंने गुरूवार को अपना इस्तीफा संस्थान को सौंप दिया है.

इस मामले में हिमांशु ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मैं व्यक्तिगत कारणों के कारण कोचिंग नहीं जा रहा था. लेकिन नेहा को मिले नोटिस के तुरंत बाद मुझे इस्तीफा के लिए बोला गया. जिसके बाद मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

गाने के माध्यम से करती हैं सरकार से सवाल

बता दें कि हिमांशु की पत्नी नेहा सिंह राठौर प्रसिद्ध लोक गायिका हैं. नेहा अक्सर अपने गानों के माध्यम से सरकारों से सवाल करती रहती हैं. इसी क्रम में नेहा का गाना ‘बिहार में का बा’ काफी मशहूर हुआ था. जिसके बाद नेहा लगातार सामाजिक मुद्दों पर गाना गाती रहती हैं. इनके अधिकांश गाने सुर्खियों में बने रहते हैं.

हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में हुए अग्निकांड में मां-बेटी की जिंदा जलकर हुई मौत के मुद्दे पर भी उन्होंने एक गाना गाया था. जिसके बाद उन्हें कानपुर देहात पुलिस ने नोटिस दिया था और तीन दिनों के अंदर इसका जवाब मांगा था.

सपा मुखिया ने किया था नेहा का समर्थन

इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने नेहा का समर्थन किया था. नेहा के अंदाज में ही अखिलेश ने ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधा था. इसके अलावा अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के अंदर भी इस मुद्दे को उठाया था.

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री भी नेहा के साथ

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट कर नेहा सिंह राठौर का समर्थन किया था. उन्होंने लिखा- अपने लोकगीतों के जरिए सत्ता से बेबाक सवाल पूछने वाली लोकप्रिय गायिका नेहा सिंह राठौर ने जब गाया कि “यूपी में का बा?” तो बीजेपी सरकार ने उनके घर पुलिस के हाथों नोटिस भिजवा दिया. एक लोकगायिका की आवाजज से इतना डर गई बीजेपी? शर्मनाक. बेहद शर्मनाक है ये.

ये भी पढ़ें: Neha Singh Rathore: ‘यूपी में का बा…’ गाने वाली नेहा सिंह राठौर के पक्ष में उतरे अखिलेश यादव, बोले- “…यूपी में अगली बार भाजपा बाहर बा”

आईपीटीए ने भी की निंदा

इस बीच इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (आईपीटीए) की राष्ट्रीय समिति ने भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ को उनके लोकप्रिय गीत ‘यूपी में का बा’ पर पुलिस द्वारा नोटिस दिए जाने की निंदा की है और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है.

बहरहाल, सिंगर नेहा सिंह राठौर की ओर से अबतक कानपुर देहात पुलिस के नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा था कि वो विधिक सलाह लेने के बाद पुलिस के सवालों का जवाब देंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital