Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सुनील पाल के बाद मेरठ से किडनैप हुए ‘वेलकम’ अभिनेता मुश्ताक खान, बोले- इवेंट के बहाने मुझे किया गया अगवा

अभिनेता ने बताया कि पास में ही एक मस्जिद थी तो सुबह की अजान सुनकर चले गए. एक्टर ने इस बड़े मौके का फायदा उठाया और वहां से भागने में सफल रहे.

Mushtaq Khan

फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान.

हास्य अभिनेता सुनील पाल के बाद ‘वेलकम’ अभिनेता मुश्ताक खान ने भी अपनी किडनैपिंग का दावा किया है. अभिनेता के मुताबिक उनका दिल्ली-मेरठ हाईवे से अपहरण किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता को कथित तौर पर 20 नवंबर को मेरठ में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में भाग लेने के बहाने फंसाया गया था. अभिनेता को एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था.

2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया

अपहरणकर्ताओं ने चालाकी के साथ उनकी फ्लाइट टिकट की व्यवस्था की और उनके खाते में अग्रिम भुगतान भी ट्रांसफर कर दिया. जैसे ही अभिनेता दिल्ली-मेरठ हाईवे पहुंचे उन्हें अपहरणकर्ताओं ने अगवा कर लिया और बिजनौर के पास एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां उन्हें लगभग 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया.

1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

अभिनेता ने आगे बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें प्रताड़ित किया और 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. अपहरणकर्ता खान और उनके बेटे के बैंक खाते से 2 लाख रुपए निकालने में कामयाब रहे. अभिनेता के अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागने की कहानी फिल्मी है.

अभिनेता ने बताया कि पास में ही एक मस्जिद थी तो सुबह की अजान सुनकर चले गए. एक्टर ने इस बड़े मौके का फायदा उठाया और वहां से भागने में सफल रहे. वहां से निकलकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मदद मांगी और घर पहुंच पाए.स्थानीय लोगों के साथ मुश्ताक पुलिस के पास गए और सारा मामला समझाकर उनसे मदद मांगी और पुलिस की मदद से मुश्ताक सुरक्षित घर लौट आए.

यह भी पढ़ें- कॉमेडियन सुनील पाल को अगवाकर मेरठ में 24 घंटे बंधक बनाकर रखा, 8 लाख की फिरौती लेकर छोड़ा

मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मुश्ताक खान की हालत ठीक है और वह अगले कुछ दिनों में मीडिया से बात करके अपने अपहरण के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे.मुश्ताक खान ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. अभिनेता हाल ही में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ में नजर आए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital