Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PFI पर पाबंदी के बाद अब तगड़ी डिजिटल स्ट्राइक, संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बंद

अब PFI पर डिजिटल स्ट्राइक

नई दिल्ली – ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बने (PFI ) और उसके नेताओं के अकाउंट को भी भारत में पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. भारत सरकार ने PFI पर UAPA के तहत 5 साल तक बैन लगा दिया और उसके बाद गृह मंंत्रालय ने (PFI) पर एक और सख्त एक्शन लेते हुए इस संस्था पर अब डिजिटल स्ट्राइक की है. जिसके तहत ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook),  इंस्टाग्राम (Instagram) और यूट्यूब (You tube) ने भी (PFI ) और उसके सभी प्रमुख नेताओं के अकाउंट को भारत मे बंद  कर दिए हैं. अब PFI के नेता सोशल मीडिया के जरिए अपना दंगाई प्रोपेगेंडा नहीं फैला पाएंगे.

सदस्यों के सोशल मीडिया अकाउंट निष्क्रिय

(PFI) पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उसे 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. इसके ठीक एक दिन बाद अब पीएफआई और उसके पदाधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कार्रवाही हो रही है. (PFI)के कई ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए गए हैं. इनमें (PFI) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट एटदरेट (PFI) ऑफीशियल और इसके चैयरमैन एटदरेट ओमा सलाम सहित कई पदाधिकारियों के ट्विटर एकाउंट शामिल हैं.

 नहीं चला पाएंगे देशविरोधी एजेंडा

इसके अलावा संगठन के कुछ राज्यों से जुड़े सोशल मीडिया एकाउंट चालू दिख तो रहे हैं, लेकिन कार्रवाही के बाद से पूरी तरफ से निष्क्रिय हैं.इस वजह से अब संगठन से जुड़े लोग देशविरोधी एजेंडा नहीं चला सकेंगे. जानकारी के मुताबिक बैन लगने के बाद अब (PFI) और उसके पदाधिकारी शीर्ष नेतृत्व की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन, सेमिनार, सम्मेलन, दान अभ्यास, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या प्रकाशन और ऐसी किसी भी गतिविधि का आयोजन नहीं कर पाएंगे. वहीं प्रतिबंधित संगठन से जुड़े सदस्यों को खुद संगठन के दस्तावेज और अन्य जानकारी स्थानीय पुलिस को देनी होगी. ऐसा नहीं करने पर उन्हें जेल भी हो सकती है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital