Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों के रेट अपडेट करने के बाद इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है नई कीमतें

Petrol-Diesel Price Today: आज सुबह जारी सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल-डीजल की दरों में कई जगहों पर तेजी दिख रही है.

Petrol diesel price

पेट्रोल पंप

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में भले ही थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन बावजूद इसके ब्रेंट क्रूड अभी भी 84 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ही बना हुआ है. ब्रेंट क्रूड के भाव में करीब एक डॉलर की गिरावट होने के बाद आज यह 84.11 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है.

वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव करीब 0.80 डॉलर गिरने के बाद 78.77 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. आज सुबह जारी सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल-डीजल की दरों में कई जगहों पर तेजी दिख रही है. वहीं दिल्‍ली-मुंबई और बाकि दोनों महानगरों में तेल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है.

गुजरात के अहमदाबाद में आज सुबह जारी पेट्रोल की कीमतों के मुताबिक 14 पैसों की बढ़ोतरी हुई है. यहां पेट्रोल की दर 96.56 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं डीजल की कीमतों में 13 पैसे की तेजी दर्ज करने के बाद यह 92.30 रुपये लीटर बिक रहा है.

देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.65 रुपये तो डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत आज 106.31 रुपये, वहीं डीजल की दर 94.27 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल आज 106.03 रुपये के रेट से बिक रहा है, जबकि डीजल की दर 92.76 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई महानगर में पेट्रोल आज 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है.

इसे भी पढ़ें: Weather Update: उत्तर भारत में अभी और सताएगी कड़ाके की ठंड, दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका, येलो अलर्ट जारी

नोएडा लखनऊ और इन शहरों में यह है पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल आज 96.65 रुपये तो डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. वहीं गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर के रेट से मिल रहा है. बिहार के पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये तो डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

यूपी के लखनऊ में पेट्रोल की कीमत आज 96.57 रुपये तो डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. अहमदाबाद में पेट्रोल का दाम आज 96.56 रुपये तो डीजल का दाम 92.30 रुपये प्रति लीटर रहा है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital