Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का झंडा बुलंद, महेश खिची मेयर चुनाव में हुए विजयी

दिल्ली नगर निगम में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने अपने नाम का झंडा बुलंद किया है. ‘आप’ उम्मीदवार महेश खिची मेयर चुनाव में विजयी हुए हैं. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार किशन लाल को तीन वोटों से हरा दिया.

Mahesh Khinchi

आम आदमी पार्टी के महेश कुमार खिची MCD मेयर चुनाव में जीत हासिल कर दिल्ली के नए मेयर चुने गये हैं.

दिल्ली नगर निगम में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने अपने नाम का झंडा बुलंद किया है. ‘आप’ उम्मीदवार महेश खिची मेयर चुनाव में विजयी हुए हैं. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार किशन लाल को तीन वोटों से हरा दिया. महेश खिची ने जीत दर्ज करने के बाद कहा, “मैं उन सभी पार्षदों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे जीत दिलाई है. इसके साथ ही मैं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का तहे दिल से धन्यवाद करना चाहूंगा. हमारे शीर्ष नेतृत्व का भी मैं दिल से धन्यवाद करता हूं.”

दिल्ली के विकास के लिए करेंगे काम

उन्होंने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को इतने बड़े पद पर पहुंचाने का काम सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया बेहद सुचारू रही और विश्वास दिलाया कि सभी पार्षद पूरी मेहनत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा, “हमारा एकमात्र उद्देश्य दिल्ली का विकास करना है और वह हम किसी भी कीमत पर करेगे रहेंगे.”

भाजपा के किशन लाल को मिले 130 वोट

मेयर पद के लिए कुल 265 वोट पड़े थे. लेकिन, इसमें से दो वोट अमान्य करार दे दिए गए. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महेश खिची को 133, जबकि भाजपा के किशन लाल को 130 वोट मिले. महेश खिची करोलबाग के देवनगर से पार्षद हैं. शैली ओबेरॉय के बाद अब वह मेयर पद की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे.

बढ़ाया गया था शैली ओबेरॉय का कार्यकाल

मेयर पद के लिए अप्रैल 2024 में आम आदमी पार्टी और भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित कर दिए गए थे. लेकिन, पीठासीन अधिकारी ने यह कहकर फाइल लौटा दी थी कि मुख्यमंत्री की तरफ से कोई सिफारिश नहीं थी. इसके मद्देनजर नया मेयर चुने जाने तक शैली ओबेरॉय का कार्यकाल बढ़ाया गया था.

अप्रैल 2024 में टला था मेयर पद का चुनाव

तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन दिनों जेल में थे, इसलिए वह इस संबंध में किसी भी प्रकार की सिफारिश नहीं कर पाए थे. इससे पहले, दिसंबर 2022 में जब नगर निगम के चुनाव हुए थे, तो आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद ‘आप’ पार्षद शैली ओबेरॉय फरवरी 2023 में महापौर बनी थीं. अप्रैल 2024 में मेयर पद का चुनाव टल गया था.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital