Bharat Express DD Free Dish

अजित पवार का वो आखिरी पोस्ट जिसके कुछ मिनटों बाद हो गई मौत; जानें किसे कर रहे थे याद?

अजित पवार की अंतिम उड़ान उनके जीवन की भी अंतिम यात्रा साबित हुई. बारामती विमान हादसे से ठीक पहले उन्होंने ‘एक्स’ पर एक महान स्वतंत्रता सेनानी को याद किया था. क्या था वो आखिरी पोस्ट जिसने अब सबको भावुक कर दिया है?

Ajit Pawar Last Post: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज यानी 28 जनवरी 2026 का दिन एक ऐसा काला अध्याय बन गया है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. उपमुख्यमंत्री अजित पवार, जिन्हें ‘दादा’ के नाम से जाना जाता था, अब हमारे बीच नहीं रहे. उनकी मौत की खबर जितनी चौंकाने वाली है, उससे भी ज्यादा भावुक कर देने वाला है उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट, जो उन्होंने अपनी अंतिम उड़ान भरने और हादसे का शिकार होने से कुछ ही मिनट पहले किया था.

आखिरी पोस्ट में क्या लिखा था?

अजित पवार हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते थे और महत्वपूर्ण अवसरों पर देशवासियों को संदेश देते थे. आज जब वे बारामती के लिए रवाना होने की तैयारी में थे या विमान में सवार होने वाले थे, उन्होंने X पर अपनी अंतिम पोस्ट साझा की. हालांकि अब ये पोस्ट उनके x अकाउंट से डिलीट हो चुका है.

इस पोस्ट में उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी. उन्होंने मराठी और हिंदी में संदेश लिखते हुए कहा-

“महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वराज्य के प्रचारक, ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया! उनकी देशभक्ति हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी.”

Ajit Singh Last Post

विभाजनकारी राजनीति के दौर में भी अजित पवार ने अपनी अंतिम सार्वजनिक उपस्थिति में देश के एक महान नायक को याद किया. किसी को क्या पता था कि “देशभक्ति हमें प्रेरित करती रहेगी” लिखने वाले इस जननेता की ये आखिरी शब्द बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें- बारामती में डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश, रनवे से फिसला विमान; कैसे हैं NCP नेता?

हादसे की टाइमिंग और पोस्ट का संयोग

अजित पवार सुबह मुंबई में कैबिनेट की बैठक खत्म कर बारामती के लिए चार्टर्ड विमान से निकले थे. जानकारी के मुताबिक, विमान सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था, तभी यह भीषण हादसा हुआ. रिपोर्टों के अनुसार, उनके सोशल मीडिया हैंडल से यह पोस्ट ठीक उसी समय के आसपास शेड्यूल या पोस्ट की गई थी जब विमान अपनी आखिरी मंजिल की ओर बढ़ रहा था.

हादसे के बाद जैसे ही विमान में आग लगी और उनकी मौत की खबर फैली, लोग उनके इसी पोस्ट पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने लगे. समर्थकों के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि जो नेता अभी कुछ मिनट पहले सोशल मीडिया पर सक्रिय था, वह अब इस दुनिया में नहीं है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read