Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पहली मुलाकात में ही डिंपल को दिल दे बैठे थे अखिलेश, मगर शादी के लिए तैयार नहीं था परिवार, किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है दोनों की लव स्टोरी

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव की जब पहली बार डिंपल यादव से मुलाकात हुई थी तब वह मजह 21 साल के थे और कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे.

akhilesh and dimple

अखिलेश यादव और डिंपल यादव (फोटो ट्विटर)

Akhilesh and Dimple Love Story: दुनियाभर में 14 फरवरी के दिन (मंगलवार) को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा. यह दिन प्रेमी-प्रेमिका के बेहद खास होता है. कई लोग इस दिन अपने प्यार की कहानी को याद करते हैं. वैलेंटाइन डे नजदीक है तो हम आपको उस शख्स की कहानी बताएंगे जिसकी कहानी एक दम फिल्मी है. कहानी है उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव. जिन्हें अपने प्यार को पाने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ा क्योंकि परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था.

अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की राजनीति के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन उनके बीच की फिल्मी लव स्टोरी को बहुत कम लोग जानते हैं. इन दोनों की मुलाकात समान्य तरीके से एक कॉमन दोस्त के जरिए पार्टी में हुई थी लेकिन इस मुलाकात में ही अखिलेश को डिंपल यादव पसंद आ गई थीं.

अखिलेश पहली मुलाकात में डिंपल को दिल दे बैठे थे

दरअसल अखिलेश यादव की जब पहली बार डिंपल यादव से मुलाकात हुई थी तब वह मजह 21 साल के थे और कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे. वहीं डिंपल यादव सिर्फ 17 साल की थीं. बताया जाता है कि अखिलेश पहली मुलाकात में ही डिंपल को दिल दे बैठे थे जिसके बाद दोस्त की पार्टी में दोनों के बीच दोस्ती हो गई. उस दौरान दोनों के बीच में काफी समय तक बातचीत हुई.

आगे की पढ़ाई के लिए जाना पड़ा था विदेश

कहते है ना हर प्रेम कहानी के बीच में मुश्किल समय भी आता है. अखिलेश की जिंदगी में वह मुश्किल समय जब आया तब उन्हें पढ़ाई के लिए विदेश जाना पड़ा था. इसकी वजह से दोनों का मिलना बंद हो गया. अखिलेश आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए. हालांकि इसके बावजूद भी यह दोनों एक दूसरे को नहीं भूले और खत के जरिए दोनों की बातचीत होने लगी क्योंकि उस समय ज्यादा फोन नहीं हुआ करते थे. अखिलेश भी ऑस्ट्रेलिया से डिंपल को अपने दिल का हाल बताने के लिए लव लेटर भेजते थे. इसी तरह से दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा.

यह भी पढ़ें-  “PM मोदी मेरी बेइज्जती करते हैं, मेरा अपमान करने से कुछ नहीं होगा, सच सामने आएगा”, राहुल गांधी ने साधा निशाना

डिंपल यादव और अखिलेश यादव ने एक दूसरे को 4 साल तक डेट किया था. इसके बाद जब वह पढ़ाई खत्म करने के बाद ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटे तो माता-पिता उन पर शादी के लिए दबाव बनाने लगे, तब अखिलेश ने सबसे पहले डिंपल के बारे में अपनी दादी को बताया लेकिन अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव इस रिश्ते के खिलाफ हो गए. बताते हैं मुलायम सिंह को डिंपल पसंद नहीं थी वजह थी कि वो दूसरी जाति से थीं. वहीं डिंपल के पिता भी इस शादी के लिए राजी नहीं थे.

काफी समय बीतने के बाद भी अखिलेश और डिंपल अपनी जिद पर अड़े रहे और एक दिन मुलायम सिंह अपने बेटे की जिद के आगे झुक गए और उन्होंने अखिलेश यादव को डिंपल से शादी की इजाजत दे दी. जिसके बाद दोनों 24 नवंबर 1999 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital