Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आज है अखिलेश यादव का जन्मदिन.. जानिएं उनके निजी और राजनीतिक सफर के बारे में खास बातें

अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 में इटावा जिले के सैफई में हुआ था. अखिलेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और आज वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

akhilesh yadav birthday

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश यादव आज अपना 52वां जन्मदिन मना रह हैं.

देश की राजनीति में एक अहम चेहरा बन चुके अखिलेश न सिर्फ अपने युवा नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं, बल्कि उन्होंने पारंपरिक राजनीति में नई सोच और तकनीकी आधुनिकता को शामिल किया है.

आज नेता के जन्मदिन के मौके पर सपा नेता डॉ. सिंधुजीत सिंह के नेतृत्व में गौरिगंज में एक जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

जन्मदिन के मौके पर अखिलेश पहले ही अपने चाहने वालों से इस बात का आग्रह कर चुके हैं कि वे उनके जन्मदिन पर किसी भी तरह की गुलदस्ता या कोई और चीज उन्हें भेंट न करें.

आइए इस खास मौके पर जानते हैं उनके निजी जीवन, शिक्षा, परिवार और अब तक के राजनीतिक सफर से जुड़ी कुछ खास बातें.

image

सपा कार्यकर्ता भव्य तरीके से मनाएंगे अखिलेश यादव का जन्मदिन

अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 में इटावा जिले के सैफई में हुआ था. अखिलेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और आज वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

बता दें कि अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान और पौधारोपण जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं.

जानकारी है कि सपा कार्यकर्ता आज भव्य तरीके से अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने वाले है. जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

image

निजी जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें

अखिलेश यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा जिले कि सैफई में 1 जुलाई 1973 में हुआ था. उनके पिता का नाम मुलायम सिंह और माता का नाम मालती देवी है.

अखिलेश के पिता मुलायम सिंह भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. साथ ही वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक भी हैं.

शिक्षा की बात करें तो, अखिलेश यादव ने अपनी स्कूली शिक्षा सैफई के सेंट मैरी स्कूल और राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल से पूरी की है.

अखिलेश यादव ने कर्नाटक के मैसूर विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय से पर्यावरण इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की है.

साल 1999 में अखिलेश यादव ने डिंपल यादव से शादी की. आज उनके तीन बच्चे हैं- 2 बेटियां अदिति और टीना, एक बेटा अर्जुन.

akhilesh-yadav-rahul-gandhi

अखिलेश यादव का राजनीतिक सफर

अकिलेश यादव यूपी के सबसे यूवा मुख्यमंत्री रह चुके हैं. साथ हीं 3 बार लगातार सांसद भी रह चुक हैं. साल 2012 में अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी का नेतृत्व कर विधानसभा चुनाव में कदम रखा था और जीत हासिल करके समाजवादी पार्टी की राज्य में सरकार बनाई थी.

इसके बाद साल 2017 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव का जादू नहीं चल पाया और बीजेपी ने जीत हासिल की. साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी को जीत हासिल नहीं हो सकी.

हालांकि साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रो. सत्यापल सिंह बघेल को हराकर अखिलेश यादव पहली बार विधायक बने.

वहीं साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश ने कन्नौज सीट से बीजेपी के नेता सब्रुत पाठक को हराया और संसदीय सीट को अपने नाम कर लिया.

बता दें कि कन्नौज सीट को समाजवादी पार्टी का प्रमुख गढ़ माना जाता है साथ ही अखिलेश का इस सीट से काफी पुराना जुड़ाव भी है.

साल 2024 में अखिलेश यादव की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बने इंडिया गठबंधन ने कमाल दिखाया था. इस चुनाव में इंडिया गठबंधन ने कुल 43 सीटें अपने नाम की थी. खास बात ये रही कि यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 37 सीटें अकेले सपा के हिस्से में आईं.

ये भी पढ़ें- Akhilesh Yadav Birthday: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सीएम योगी समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई, सपा प्रमुख ने यूं किया रिएक्ट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital