Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Aligarh: घर छोड़कर भागे सास-दामाद अब नेपाल बॉर्डर से बरामद, महिला ने पति पर लगाए हिंसा के आरोप

Uttar Pradesh News: अलीगढ़ में लापता सास-दामाद को नेपाल बॉर्डर से पुलिस ने किया बरामद, महिला ने पति पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए, मडराक नहीं दादों थाने से मांगी सुरक्षा.

mother in law marriage in aligarh
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

रिपोर्ट: प्रकाश सिंह


Aligarh News: अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर से लापता सास और दामाद को पुलिस ने बिहार के नेपाल बॉर्डर से बरामद कर लिया है. यह मामला बीते 6 अप्रैल का है, जब मछरिया नगला निवासी राहुल, मनोहरपुर की रहने वाली अपनी होने वाली सास सपना को लेकर फरार हो गया था.

बरामदगी के बाद सपना ने चौंकाने वाले आरोप लगाए. महिला ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ अक्सर मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर वह घर छोड़ने को मजबूर हुई. सपना ने कहा कि वह अब मडराक थाने नहीं जाएगी, बल्कि दादों थाने की पुलिस से मदद चाहती है.

इस पूरे मामले पर एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने पुष्टि की है और बताया कि पुलिस दोनों को सकुशल नेपाल बॉर्डर से अलीगढ़ लाई है. अब इस मामले की आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: अब चलती ट्रेन में कर सकेंगे कैश निकासी, पंचवटी एक्सप्रेस में लगा भारत का पहला एटीएम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital