Bharat Express DD Free Dish

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस आरक्षी के प्रोन्नति का बंद लिफाफा खोलने पर विचार करने का दिया निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद पुलिस में तैनात आरक्षी रवि कुमार की प्रोन्नति से संबंधित मामले में सीलबंद लिफाफे को खोलने और पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को दो महीने में निर्णय लेने का निर्देश दिया है.

Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव

Edited by Akansha

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस आरक्षी के प्रोन्नति से संबंधित सील बंद लिफाफे को खोलने पर पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड को विचार करने का निर्देश दिया है. आरक्षी के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मुकदमे के कारण उसका लिफाफा खोला नहीं गया था जिसे उसने याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी.

कोर्ट ने याची को दिया निर्देश

कोर्ट ने याची को निर्देश दिया है कि वह चार सप्ताह के भीतर हाईकोर्ट के आदेश कि सत्यापित प्रति और अपना आवेदन सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें. और सक्षम प्राधिकारी दो महीने में याचिकाकर्ता के प्रोन्नति पर निर्णय लें. यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात आरक्षी रवि कुमार की याचिका पर दिया.

आरक्षी ने हाईकोर्ट में दी चुनौती

आरक्षी रवि कुमार पर दर्ज दो आपरा​धिक मुकदमे के कारण पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, विभागीय चयन समिति ने प्रोन्नति चयन परिणाम को बंद लिफाफे में रख दिया था. आरक्षी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read