Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Allahabad University: दो घंटे तक सुलगता रहा कैंपस, आगजनी और जमकर तोड़फोड़…क्यों हिंसा की आग में धधक उठी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी?

Allahabad University Violence: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की पिटाई के बाद सोमवार को जमकर बवाल हुआ. पथराव-तोड़फोड़ और आगजनी के बीच गोलियां भी चलीं.

Allahabad University

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हंगामा करते छात्र

Edited by Nitish Pandey

Allahabad University: प्रयागराज के इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 19 दिसंबर को बवाल हुआ था, छात्रों और गार्डों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलें. छात्रों ने सुरक्षाकर्मी पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. इस घटना में पूर्व छात्र विवेकानंद पाठक समेत आधा दर्जन छात्र जख्मी हुए है.

देश की नामी सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Allahabad University) में सोमवार को जमकर बवाल हुआ. जहां विश्वविद्यालय के छात्रों और गार्डों के बीच शुरू हुई बहस ने हिंसक रुप ले लिया. बहसबाजी से शुरू हुए विवाद में देखते ही देखते ऐसा विकराल रूप लिया कि पहचानना मुश्किल हो गया यूनिवर्सिटी है या फिर आखाड़ा.

दो घंटे तक चलता रहा बवाल

इस बवाल में किसी का सिर फूटा, तो किसी के कंधे पर चोट. किसी के पैर में मोच आई है, किसी की पीठ पर लाठी बरसी है. कोई जमीन पर घसीटा गया, कोई जान बचाकर भागते-भागते जमीन पर गिर पड़ा. कोई लहू-लुहान हो गया. कहीं आगजनी हुई, कहीं पत्थर बाजी हुई. हर तरफ कोहराम मच गया. इस दौरान करीब दो घंटे तक यूनिवर्सिटी कैंपस सुलगता रहा. प्रयागराज पुलिस को हालात काबू करने में पसीने छूट गए.

छात्रों के मुताबिक, ये बवाल तब शुरू हुआ जब यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक विश्वविद्यालय कैंपस में मौजूद बैंक खाते का केवाईसी कराने पहुंचे. इस दौरान उनका किसी बात को लेकर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड से विवाद हो गया.

यूनिवर्सिटी में जमकर मचाया कोहराम

आरोप है कि बहसबाजी से शुरू हुआ विवाद पहले थप्पड़बाजी में बदला, फिर नाराज सुरक्षा गार्ड लामबंद होकर छात्रों पर गोलीबारी करने लगे. जिसके बाद गुस्साएं छात्रों ने यूनिवर्सिटी में जमकर कोहराम मचाया. वहां मौजूद कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की तो वहीं कई बाइकों को आग के हवाले कर दिया.

छह से ज्यादा छात्र घायल

फिलहाल, इस घटना में यूनिवर्सिटी (Allahabad University) के सुरक्षागार्ड और छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प में छह से ज्यादा छात्र घायल हो गए, लेकिन छात्रों का आरोप है कि ये आंकड़ा कहीं ज्यादा है. इस हिंसक झड़प में घायल होने वाले छात्रों की संख्या क्या है, पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है. लेकिन इस घटना के बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी में भयानक तोड़फोड़ मचाई.

तीन एफआईआर दर्ज

इस मामले में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज किए है. एक मुकदमा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों पर दर्ज कराया गया है. दूसरा मुकदमा छात्रों की ओर से सुरक्षा गार्डों पर दर्ज कराया गया है, तो वहीं तीसरा मुकदमा गार्डों ने छात्रों पर दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ें: Allahabad University: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल के बाद तीन FIR, कई बाइकों को लगा दी गई थी आग, कमिश्नर बोले- लेंगे एक्शन

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

वहीं, इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital