रिपोर्ट- रवि शर्मा
Amarnath Yatra 2026: पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए आज से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस खास मौके पर जम्मू के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की रिहाड़ी शाखा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
बैंक परिसर में उत्सव जैसा माहौल
पंजीकरण के पहले दिन बैंक को फूलों से खूबसूरती से सजाया गया है. पूरे परिसर में एक उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. श्रद्धालु न सिर्फ पंजीकरण करा रहे हैं, बल्कि इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत को भी खुशी और भक्ति के साथ मना रहे हैं.
सुबह से लंबी कतारें
रजिस्ट्रेशन केंद्र पर सुबह से ही लंबी लाइनें लगी हुई हैं. श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार धैर्य के साथ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि वे पूरे साल इस दिन का इंतजार करते हैं, जब उन्हें बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने का मौका मिलता है.
प्रशासन और बैंक की तैयारी
इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब नेशनल बैंक के मंडल अध्यक्ष, जम्मू, पंकज कुमार ने बताया कि वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उनकी देखरेख में यह प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि बैंक कई वर्षों से इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभा रहा है.
यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं
पंकज कुमार ने यह भी बताया कि पंजीकरण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है. भीड़ को देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी को परेशानी न हो. उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की.
ये भी पढ़ें: बिहटा में लव, धोखा और मर्डर! औरंगाबाद की बेटी को बक्सर के प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत, आरोपी गिरफ्तार
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उम्मीद
हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अमरनाथ यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है. पंजीकरण केंद्रों पर बढ़ती भीड़ इस बात का संकेत है कि लोग इस पवित्र यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


