Bharat Express DD Free Dish

अंबाला में एक और प्रिंस: 220 फीट गहरे कुएं में फंसी 4 साल के निर्भय की सांसें, बचाने उतरी भारतीय सेना

Ambala Boy Falls In Borewell: हरियाणा के अंबाला (धनौरा गांव) में 4 साल का बच्चा निर्भय खेलते समय 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया है. सेना, पुलिस और NDRF युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. जानिए ग्राउंड जीरो का पूरा हाल

Ambala Boy Falls In Borewell

Ambala Boy Falls In Borewell: मनजीत/अंबाला: हरियाणा के अंबाला (Ambala) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली और बेहद रुला देने वाली खबर सामने आ रही है. जिले के धनौरा गांव में एक 4 साल का मासूम बच्चा ‘निर्भय’ खेलते-खेलते 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में जा गिरा है. इस खौफनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई है और प्रशासन की सांसें अटक गई हैं. बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारतीय सेना (Indian Army) और NDRF की टीमों ने ग्राउंड जीरो पर मोर्चा संभाल लिया है.

खेलते-खेलते कैसे ‘मौत के कुएं’ में गिरा निर्भय?

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मासूम निर्भय अपने पिता और चाचा के साथ खेत में दादा को खाना देने गया था. इसी दौरान वह खेलते-खेलते उस खुले बोरवेल के पास पहुंच गया, जो मौत का मुंह बाए खड़ा था. अचानक मासूम का पैर फिसला और देखते ही देखते वह 220 फीट गहरी और अंधेरी खाई में समा गया.

सेना और NDRF का ‘सुपर-एक्शन’ (Ambala borewell Rescue Update)

हादसे की खबर मिलते ही गांव के सरपंच और परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला के DC अजय तोमर दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए. बोरवेल की भयानक गहराई को देखते हुए तुरंत NDRF, SDRF और भारतीय सेना के एक्सपर्ट्स को बुला लिया गया. आधुनिक मशीनों, ऑक्सीजन पाइप्स और कैमरों की मदद से 220 फीट नीचे मासूम तक पहुंचने और उसे सुरक्षित निकालने की जद्दोजहद युद्ध स्तर पर जारी है.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस की बढ़ी हिम्मत: खाते में 2 सीट पर अखिलेश से चाहिए आधा उत्तर प्रदेश, जानें क्या है सियासी गणित?

दुआओं के लिए उठे हजारों हाथ (Indian Army rescue operation In Ambala)

फिलहाल ग्राउंड जीरो पर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरे जोरों पर चल रहा है. सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को घेर लिया गया है ताकि फालतू भीड़ रेस्क्यू में बाधा न बने. एक तरफ परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, तो दूसरी तरफ पूरा देश इस 4 साल के मासूम के सकुशल बाहर आने की दुआएं कर रहा है. अब देखना यह है कि हमारी सेना और रेस्क्यू टीमें कब तक इस ‘जिंदगी की जंग’ को जीतकर मासूम निर्भय को उसकी मां की गोद में सौंपती हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest