Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Amethi: शादी में DJ बजने पर भड़का मौलाना, नहीं पढ़ा निकाह, कहा- ‘शरीयत का मजाक बना दिया’

मौलाना अब्दुल बासिद ने कहा कि, 15 दिन पहले ही उनके पास लड़के वाले और लड़की वाले पहुंचे थे. उसी समय दोनों पक्ष से ये बात साफ कह दी गई थी कि शादी में डीजे आया और बूफे सिस्टम से खाना हुआ तो वह शामिल नहीं होंगे.

फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Amethi: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक शादी में मौलाना ने सिर्फ इसलिए निकाह पढ़ाने से मना कर दिया क्योंकि वहां डीजे बताया गया था. जबकि दुल्हन का पिता मौलाना के हाथ-पांव जोड़ते रहे, लेकिन अपनी जिद पर अड़े मौलानाओं ने एक न सुनी और बिना निकाह पढ़ाए ही लौट गए. इस पर शख्स को अपनी बेटी की विदाई बिना निकाह पढ़ाए ही करवानी पड़ी.

बता दें कि मौलाना पहले ही एक फरमान जारी कर चुके हैं कि जिस शादी में डीजे बजेगा, वहां निकाह नहीं पढ़वाया जाएगा. इस पर अमेठी में एक शादी में जब लड़की के घर लड़के वाले बारात लेकर आए तो बारात में डीजे बज रहा था, जिससे मौलाना भड़क गए और निकाह पढ़वाने से इंकार कर दिया. आखिर में बेटी को बिना निकाह के ही विदा किया गया. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, यह चौंका देने वाला मामला जिले के जगदीशपुर के हारीमऊ गांव से सामने आया है. यहां रहने वाली मुस्लिम परिवार की बेटी शबाना की शादी सिंदूरवा गांव के एक लड़के से तय हुई थी और तय दिन के अनुसार लड़की के दरवाजे पर जब बारात आई तो सभी खुशी से बारात का स्वागत करने में जुट गए. तो दूसरी ओर बारात में बज रहे डीजे पर सभी नाच गा रहे थे. इस पर मस्जिद के मौलाना भड़क गए और निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया और खुशी वाले घर में सन्नाटा पसर गया. परेशान लड़के के पिता ने मौलाना के सामने लाख मिन्नतें की, लेकिन वह नहीं माने और बिना निकाह पढ़ाए ही लौट गए. इस पर बेबस पिता ने अपनी बेटी को बिना निकाह पढ़े ही घर से विदा कर दिया और मौलाना पर मनमानी करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें- UP News: जनप्रतिनिधियों की तरह प्रशासनिक अफसरों पर भी हो कार्रवाई… भाजपा विधायकों ने UP विधान परिषद में की मांग

दो हफ्ते पहले ही जारी हुआ है फरमान

बता दें कि करीब दो हफ्ते पहले ही जिले के सभी मस्जिद के मौलानाओं ने उस शादी में निकाह न कराने का फरमान जारी किया है, जहां डीजे, बैंड और बूफे सिस्टम होता है. इस व्यवस्था पर मौलानाओं ने नाराजगी जाहिर की थी और फरमान जारी करते हुए कहा था कि, जिसके घर में शादी के दौरान डीजे आएगा तो उस घर में मौलवी निकाह नहीं पढ़ाएंगे और अगर वह निकाह पढ़वाते हैं तो उसके ऊपर जुर्माना भी लगाया जाएगा.

 

दोनों पक्षों को दी थी चेतावनी

शादी में निकाह न पढ़ाने के मामले को लेकर मौलाना अब्दुल बासिद ने कहा कि, 15 दिन पहले ही उनके पास लड़के वाले और लड़की वाले पहुंचे थे. मौलाना ने कहा कि, उसी समय दोनों पक्ष से ये बात साफ कह दी गई थी कि शादी में डीजे आया और बूफे सिस्टम से खाना हुआ तो वह शामिल नहीं होंगे. मौलाना ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, उन लोगों ने मेरी बात नहीं मानी. लड़के वाले डीजे लेकर बारात में पहुंच गए और शरीयत का मजाक बनाया. इसलिए हमने निकाह नहीं पढ़ाया और शादी से चले गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital