देश

MP Election 2023: नेताओं के विरोध के बीच कांग्रेस उठाने जा रही बड़ा कदम, इन सीटों पर प्रत्याशी बदलने की तैयारी!

  • MP Election 2023: मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के टिकट बंटवारे के बाद से ही सियासी बवाल मचा हुआ है. दोनों पार्टियों ने जिन नेताओं का टिकट काटा है. उन्होंने अपनी-अपनी पार्टियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. ऐसे में चुनाव में नुकसान न हो, इसलिए पार्टियों ने एक बार फिर विचार करना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही एक बार फिर कुछ सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को बदल सकती है. इनमें ज्यादातर सीट मालवांचल की है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की 42 सीटों पर विरोध तेज चल रहा है. ऐसे में कांग्रेस कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशी बदलने पर विचार कर रही है. वहीं कांग्रेस की इसी हलचल के बीच बीजेपी ने भी अपने कुछ उम्मीदवार बदलने का इशारा कर रही है.

विधानसभा चुनाव में नामांकन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है. इससे पहले पार्टी अपने कुछ सीटों पर प्रत्याशियों को बदल सकती है. ताकी चुनाव में नेताओं के विरोध का कुछ नुकसान न हो.

प्रत्याशियों के बदलने पर विचार

प्रदेश की लगभग सभी सीटों पर दोनों पार्टियों के नेता आमने-सामने आ गए हैं. हालांकि कुछ सीटें अभी भी ऐसी हैं जहां काफी विरोध चल रहा है. इसी को लेकर दोनों पार्टियां एक दूसरे पर निशाना भी साध रही हैं. इस बीच कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा ने इशारा किया है कि कुछ सीटों पर अभी भी बदलाव हो सकता है. हालांकि इस पर फैसला पीसीसी चीफ कमलनाथ, मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला तय करेंगे कि क्या रणनीति बनानी हैं. वहीं इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के विरोध के चलते सीटों पर बदलाव किया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि इस बदलाव से कुछ नहीं होगा, क्योंकि सरकार तो बीजेपी की ही बनेगी.

यह भी पढ़ें- कन्या पूजन पर सियासत, CM शिवराज का दिग्विजय सिंह पर पलटवार, बोले- ‘टंचमाल’ बोलने वाले बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते

इस सीटों पर हो रहा विरोध

कांग्रेस में 42 सीटों पर विरोध चल रहा है. इसमें रतलाम की जावरा आलोट, शाजपुर जिले की शुजालपुर, देवास जिले की खातेगांव और उज्जैन की बड़नगर शामिल हैं. इसके अलावा निवाड़ी, गोटेगांव, धार, बदनावर, नागौर, मानसा, उज्जैन उत्तर, रीवा, सेमलिया, सीधी, भोपाल उत्तर, महू, इंदौर क्रमांक 4, नर्मदापुरम, पिपरिया, बुरहानपुर, बिजावर सीट शामिल हैं. जिन पर प्रत्याशी बदले जा सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

15 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

24 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

56 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago