सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
Uddhav Thackeray Vs Eknath Shinde: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला बोला. उद्धव ठाकरे ने विजयादशमी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरकार को राज्य में चुनाव कराने की चुनौती दी. उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना कहा, “हिम्मत है तो चुनाव (महाराष्ट्र में) कराएं…महाराष्ट्र की जनता आपको (एकनाथ शिंदे) बताएगी कि असली शिवसेना कौन है. मैं आपको महाराष्ट्र में चुनाव कराने की चुनौती देता हूं.”
एकनाथ शिंदे को निशाने पर लेते हुए उद्धव ठाकरे ने असली और नकली शिवसेना का जिक्र छेड़ा. आज विजयादशमी पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा, “अपनी रैली के बाद हम एक नए असुर ‘खोकासुर’ का दहन करेंगे. रावण भी तो बुद्धिमान था…ताकतवर था, लेकिन फिर भी श्री राम को उसे मारना पड़ा क्योंकि उसने अपनी सीमा लांघी थी. हनुमानजी ने रावण की लंका जलाई थी, हम भी इन खोकासुर की लंका जलाएँगे.”
बता दें कि कुछ दिनों पहले उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर कहा था- 50 खोके (करोड़) का यह खोकासुर है! ठाकरे गुट शिंदे पर यह आरोप भी लगा चुका है कि शिंदे गुट ने भाजपा से करोड़ों लेकर शिवसैनिकों की पीठ में छुरा भोंका. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व को धोखा देने के आरोप लगा रहे हैं.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विजयादशमी मेले के मौके पर कहा- हमारे लिए मैदान-स्थल महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि विचारधारा और विचार महत्वपूर्ण हैं. हमारी रैली में बाला साहेब के विचार हैं. असली शिवसेना आजाद मैदान में है. सत्ता के लिए उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व को धोखा दिया.”
यह भी पढ़िए: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 के रामलीला में पीएम मोदी ने चलाया बाण, रावण का काम तमाम
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज आजाद मैदान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में ‘रावण दहन’ किया गया. इसका वीडियो सामने आया है.
— भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…