Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जमकर सुनाई खरी खोटी, परिवारवाद पर भी घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बल्लारी के संदुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Edited by Nitish Pandey

Amit Shah: कर्नाटक दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार वार किया. प्रतिबंधित संगठन PFI के बहाने कांग्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाई. इतना ही नहीं कांग्रेस को परिवारवाद पर भी घेरा. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव बेहद करीब है और बीजेपी राज्य में मजबूत पकड़ बनाने की कोशिशों में जुट गई है.

कर्नाटक के बेल्लारी में अमित शाह (Amit Shah) कुछ इस अंदाज में नजर आए. मंच से भाषण देना शुरू किया तो बात करते-करते प्रतिबंधित संगठन पीएफआई पर पहुंच गई. कांग्रेस तो उनके भाषण के शुरूआत से ही टारगेट पर थी. पीएफआई पर भी कांग्रेस को लपेट लिया. उन्होंने कांग्रेस पर सांप्रदायिकता बढ़ाने का आरोप मढ़ा.

शाह यहीं पर नहीं रुके, कांग्रेस पर पूरी तरह हमलावर शाह ने कहा- कर्नाटक में पीएफआई की जड़ें इतनी मजबूत हो चुकीं थी जो दूसरे राज्यों तक भी फैल गईं. तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में कांग्रेस के शासन में PFI के 1,700 मामलों को वापस लिया गया. बीजेपी की सरकार ने इसपर लगाम कसी और प्रतिबंध लगाया.

पिछले साल सितंबर में गृह मंत्रालय ने टेरर लिंक के सबूत मिलने के बाद पीएफआई को बैन कर दिया था. आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर केंद्रीय एजेंसिंयों को पुख्ता सबूत मिले जिसके बाद पीएफआई और उसके 8 सहयोगी संगठनों पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया था. पीएफआई पर बैन लगाने की लगातार मांग हो रही थी.

अमित शाह (Amit Shah) कांग्रेस पर जमकर बरसे. परिवारवाद को लेकर जमकर खरी खोटी सुनाई. आजादी की लड़ाई को लेकर कांग्रेस अक्सर बीजेपी पर सवाल खड़ा करती है. शाह ने मंच से इसका भी जवाब दे डाला.  शाह बोले- कांग्रेस महज एक मंच था, जिसकी स्थापना देश की आजादी के लिए हुई थी. इस मंच की अपनी कोई विचारधारा नहीं थी.

ये भी पढ़ें: Amit Shah: ‘BJP को हराने के लिए विपक्ष एकजुट, PM मोदी के राज में देश आगे बढ़ रहा है’, कोल्हापुर में बोले- गृहमंत्री अमित शाह

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. हमेशा की तरह चुनाव से पहले बीजेपी पूरी तरह एक्टिव मोड पर है. पहले नड्डा अब शाह ने कर्नाटक में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है. पीएम मोदी भी 27 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर आ रहे हैं. कर्नाटक में बीजेपी की लड़ाई कांग्रेस और जेडीएस से है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital