Bharat Express DD Free Dish

गंगासागर में अमित शाह ने की पूजा-अर्चना, देशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

Amit Shah West Bengal Gangasagar visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के गंगासागर में पूजा-अर्चना कर मां गंगा से देश की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कपिल मुनि आश्रम में दर्शन किए और जवानों को श्रद्धांजलि भी दी.

Amit Shah West Bengal Gangasagar visit

Amit Shah West Bengal Gangasagar visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (27 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित गंगासागर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने इस धार्मिक यात्रा की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा कर दी.

मां गंगा से देश के कल्याण की प्रार्थना

अमित शाह ने कहा कि जहां पवित्र गंगा नदी सागर से मिलती है, उस स्थान पर पूजा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है. उन्होंने कपिल मुनि आश्रम में महर्षि कपिल की पूजा कर देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि महर्षि कपिल का जीवन ज्ञान, त्याग और तपस्या का प्रतीक है और हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है.

अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि

गृह मंत्री ने गंगासागर में देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों को भी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों पर पूरे देश को गर्व है.

गंगासागर की महत्ता बताई

अमित शाह ने कहा कि ‘सब तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार’ कहावत इस स्थान की विशेषता को दर्शाती है. उन्होंने बताया कि यहां आकर मन को शांति और आध्यात्मिक आनंद मिलता है. उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि वह हमेशा देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें.


ये भी पढ़ें: सिक्किम में ‘मोदी मैजिक’! गंगटोक की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, 4,000 करोड़ की सौगातों से चमकेगी राज्य की किस्मत


चुनाव को लेकर दिया भरोसा

इससे पहले उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता बिना डर के मतदान करें. उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनाव आयोग ने सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की है, जो चुनाव परिणाम के बाद भी कुछ समय तक बनी रहेगी.

वहीं, चुनाव आयोग ने मतदान से पहले संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है. महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों तक जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read