Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गृह मंत्री अमित शाह ने मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की नई बिल्डिंग का किया उद्घाटन

Amit Shah Inaugurates Max Smart Hospital: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया. रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं.

गृहमंत्री अमित शाह ने मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया

Amit Shah Inaugurates Max Smart Hospital: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया. इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं. नई बिल्डिंग को दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

25 साल की सेवा में बड़ा कदम- अमित शाह

उद्घाटन के बाद अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इस नई सुविधा की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि अस्पताल की नई बिल्डिंग उसकी 25 साल की जनसेवा की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है. उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओर से पिछले साल करीब 3 लाख 60 हजार लोगों को 244 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं.

गृह मंत्री ने कहा कि नई सुविधा शुरू होने से अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं का दायरा और बढ़ेगा. इससे ज्यादा संख्या में लोगों को बेहतर इलाज और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा.

सीएम रेखा गुप्ता ने भी की सराहना

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी नई बिल्डिंग को दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा से राजधानी में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी.


ये भी पढ़ें: दिल्ली को अमित शाह का बड़ा तोहफा! साकेत में मैक्स अस्पताल के नए ‘हाई-टेक’ टावर का उद्घाटन आज


मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की नई बिल्डिंग के शुरू होने से मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है. अस्पताल की ओर से मुफ्त चिकित्सा सुविधाओं के तहत बड़ी संख्या में लोगों को लाभ पहुंचाने का दावा किया गया है. अमित शाह ने कहा कि अस्पताल की नई सुविधा का उद्देश्य जनसेवा को और मजबूत करना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital