Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ, अमित शाह बोले- 28 में से जीतीं… 0

चार राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर कांग्रेस के सफाए के बाद अमित शाह और पीएम मोदी ने तंज कसा. अमित शाह ने लिखा- ’28 में से कितनी सीटें जीतीं… 0, बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो’.

Amit Shah PM Modi Taunt Congress Over MLC Election Results Ballot Paper

Amit Shah Taunt Congress Over MLC Election Results: देश के चार प्रमुख राज्यों में हुए विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों ने देश की सियासत में एक नया उबाल ला दिया है. इन चुनावों में कांग्रेस के करारे सफाए के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी दल पर हमले बेहद तेज कर दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा- ’28 में से कितनी सीटें जीतीं… 0′ और इसके साथ ही लिखा ‘Ballot Box इस्तीफा दो…’.

अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

गृह मंत्री अमित शाह का यह तंज सीधे तौर पर कांग्रेस की उन पुरानी शिकायतों पर प्रहार है, जिसमें पार्टी हमेशा EVM पर सवाल उठाती रही है और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करती रही है. अमित शाह से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर चुटकी ली थी.

पीएम मोदी ने लिखा था कि देश के चार बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 एमएलसी सीटों पर चुनाव हुए और ये पूरे चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए थे. उन्होंने आगे सवाल पूछा कि अंदाज़ा लगाइए कांग्रेस ने इन 28 में से कितनी सीटें जीतीं? नतीजों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और यहां तक कि कर्नाटक जैसे राज्य में भी पार्टी अपनी चारों सीटें हार गई.

चार राज्यों की 28 सीटों पर हुआ था मुकाबला

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की कुल 28 विधान परिषद सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को बैलेट पेपर के जरिए मतदान हुआ था. इसमें उत्तर प्रदेश की 11 (6 शिक्षक और 5 स्नातक), बिहार की 4, कर्नाटक की 2 और महाराष्ट्र की 5 (3 स्नातक और 2 शिक्षक) सीटें शामिल थीं.

विपक्ष लगातार चुनावों में ईवीएम हटाने और बैलेट पेपर वापस लाने की पैरवी करता रहा है. ऐसे में बैलेट पेपर से हुए इन चुनावों में भी करारी हार के बाद बीजेपी को कांग्रेस को घेरने का एक बड़ा राजनीतिक मौका मिल गया है.

यह भी पढ़ें: MLC में चार राज्यों की 28 सीटों पर किसे मिली जीत, यूपी-बिहार में दिखा BJP का दबदबा; कर्नाटक और महाराष्ट्र का क्या हाल?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital