Amit shah tribute on Pandit Bhimsen Joshi jayanti: भारत रत्न से सम्मानित महान हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी(Pandit Bhimsen Joshi) की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई भाजपा नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नेताओं ने उनके योगदान और संगीत साधना को याद किया. पंडित भीमसेन जोशी ने अपने अद्भुत स्वर और भजनों के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई थी.
अमित शाह का भावुक कर देने वाला संदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी ने अपने भजनों और अद्भुत संगीत के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई. अनेक भारतीय भाषाओं में गायन कर उन्होंने समाज को जोड़ने का भी उल्लेखनीय कार्य किया. भीमसेन जोशी जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन.
‘भारत रत्न’ पंडित भीमसेन जोशी जी ने अपने भजनों और अद्भुत संगीत के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई। अनेक भारतीय भाषाओं में गायन कर उन्होंने समाज को जोड़ने का भी उल्लेखनीय कार्य किया।
भीमसेन जोशी जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/Ki5PzeVvxW— Amit Shah (@AmitShah) February 4, 2026
अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी दी श्रद्धांजलि
देश के सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मराठी में श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि ‘भारतरत्न स्वरभास्कर पंडित भीमसेन जोशी यांच्या जयंतीदिनी त्यांना विनम्र अभिवादन. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायक एवं ‘भारत रत्न’ पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. उनकी साधना से सजी अमर स्वर-परंपरा भारतीय संगीत और संस्कृति को सदैव गौरव प्रदान करती रहेगी.
साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने एक्स हैन्डल पर लिखा कि मां सरस्वती के परम उपासक, महान शास्त्रीय गायक, ‘भारत रत्न’ पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन अर्पित करता हूं. हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में नए युग का सूत्रपात करने वाले पंडित को उनकी महान संगीत साधना के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा.
वहीं पंडित भीमसेन जोशी की जेनती के उपलक्ष में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि “संगीत के सच्चे सेवक, अपनी अद्वितीय आवाज से ठुमरी और भजन गायन को नई ऊंचाइयां प्रदान करने वाले, भारत रत्न, पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं. आपकी अनुपम आवाज से संगीत जगत सदैव सुवासित होता रहेगा.
कौन हैं पंडित भीमसेन जोशी?(Pandit Bhimsen Joshi)
पंडित भीमसेन जोशी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने के महान गायक थे, जिन्हें ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ गीत से घर-घर पहचान मिली. उनका जन्म 4 फरवरी 1922 को कर्नाटक के गडग में हुआ, जहां बचपन से ही संगीत का शौक उन्हें गुरु की तलाश में घर से निकलने को मजबूर कर गया. उन्होंने सवाई गंधर्व से प्रशिक्षण लिया और खयाल, ठुमरी व भजन गायकी में अपनी अनुपम शैली से दुनिया को मंत्रमुग्ध किया. 2008 में भारत रत्न से सम्मानित पंडित जी का निधन 24 जनवरी 2011 को हुआ, लेकिन उनकी गूंज आज भी संगीत की दुनिया में बस्ती है.
भाजपा के तमाम नेताओं ने किया ट्वीट
पंडित भीमसेन जोशी की जयंती को लेकर किये गए ट्वीटों को लेकर यूपी और राजस्थान का शीर्ष नेत्रत्व भी पीछे नहीं रहा. इस कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायक, भारत रत्न से सम्मानित पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. जबकि उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक, भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.
वहीं यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक एवं ‘भारत रत्न’ से अलंकृत पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. उनकी साधना से निखरी अमर स्वर-परंपरा भारतीय संगीत और संस्कृति को सदैव गौरव प्रदान करती रहेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



