Bharat Express DD Free Dish

World Book Fair 2026: गृह मंत्री अमित शाह ने देखा दिल्‍ली में लगा विश्व पुस्तक मेला, युवाओं को किताबें पढ़ने के लिए किया प्रेरित

New Delhi World Book Fair: गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में लगे विश्व पुस्तक मेले में पहुंचे. उन्होंने किताबों को ज्ञान का सबसे अच्छा माध्यम बताया और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने पर जोर दिया. यह पुस्‍तक मेला 18 जनवरी तक लगेगा.

amit shah in Delhi World Book Fair

विश्व पुस्तक मेले में गृह मंत्री अमित शाह

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

New Delhi World Book Fair: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में लगे विश्व पुस्तक मेले का दौरा किया. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अमित शाह ने कहा कि किताबें ज्ञान प्राप्त करने का सबसे अच्छा माध्यम हैं. उम्र कितनी भी हो, पढ़ना जारी रखना चाहिए. आजकल पढ़ने की आदत कम हो रही है. लेकिन डिजिटल या प्रिंट रूप में किताबें अब भी ज्ञान का सबसे अच्छा तरीका हैं.

विश्व पुस्तक मेले में गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत मंडपम में आयोजित विश्व पुस्तक मेले का दौरा किया. उन्होंने कई किताब प्रेमियों के साथ ज्ञान की खोज में हिस्सा लिया. अमित शाह ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं. इनमें वे किताबें देखते हुए नजर आ रहे हैं. मेले में विभिन्न स्टॉल पर किताबें उपलब्ध हैं. अमित शाह ने किताबों की दुनिया में समय बिताया.

‘किताबें ज्ञान का सबसे अच्छा स्रोत’

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूथ्‍स में आजकल पढ़ने की आदत तेजी से कम हो रही है. लेकिन किताबें अभी भी ज्ञान का सबसे अच्छा स्रोत हैं. चाहे डिजिटल हों या छपी हुई. उन्होंने मेले में अन्य लोगों के साथ मिलकर किताबें देखीं. उनकी विजिट किताबें पढ़ने को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है. शाह के ट्वीट से कई लोगों को प्रेरणा मिलेगी.

विश्व पुस्तक मेला 2026 का आयोजन

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का आयोजन 10 से 18 जनवरी तक हो रहा है. यह मेला राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) द्वारा भारत मंडपम, प्रगति मैदान के हॉल 2 से 6 में आयोजित हो रहा है. समय सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक है.

  • इस बार विश्व पुस्तक मेले की थीम है “भारतीय सैन्य इतिहास – वीरता और बुद्धिमत्ता@75”. यह भारतीय सेना की वीरता और योगदान को समर्पित है.
  • इस विश्व पुस्तक मेले में 1000 से ज्यादा प्रकाशक भाग ले रहे हैं. 35 से अधिक देशों से लोग आ रहे हैं. प्रवेश निशुल्क है, जो पहली बार है.
  • विश्व पुस्तक मेले में पुस्तक कई तरह के प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और चर्चाएं हो रही हैं. राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय पर भी लोगों का फोकस है.
  • यह दुनिया का सबसे बड़ा बी2सी पुस्तक मेला है. लाखों लोग यहां आते हैं. थीम के तहत भारतीय सेना के इतिहास पर किताबें रखी गई हैं.

World Book Fair 2026: दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का 10 जनवरी से आगाज, PM-YUVA स्कीम में चुने गए युवाओं को संबोधित करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read