Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमित शाह ने एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर के. पवन कल्याण को मंगलवार, 2 सितंबर को देश भर के कई राजनीतिक नेताओं ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर के. पवन कल्याण को मंगलवार (2 सितंबर) को देश भर के कई राजनीतिक नेताओं ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. बधाई देने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू शामिल थे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं देते हुए एक्सप पर लिखा, “आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री @PawanKalyan जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के विकसित आंध्र प्रदेश के विज़न के माध्यम से जनता की सेवा के लिए आपके उत्साही प्रयास सराहनीय हैं. जनता की सेवा करते रहने के लिए आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

इसके जवाब में पवन कल्याण ने पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए एनडीए के लक्ष्यों के प्रति अपना समर्थन दोहराया.

पवन कल्याण ने कहा, “माननीय @HMOIndia श्री @AmitShah जी के हार्दिक अभिवादन और स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए मैं आपका हार्दिक आभारी हूं. आपके नेतृत्व और अथक प्रयासों से भारत और भी मज़बूत और सुरक्षित है. हम माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘विकासशील भारत’ के विज़न को आगे बढ़ा रहे हैं और एक मज़बूत और सुदृढ़ एनडीए सरकार के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं.”


ये भी पढ़ें: Aadhaar Card देश में नागरिकता का प्रमाण नहीं – अब सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने भी साफ कहीं ये बातें


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital