Bharat Express DD Free Dish

CM नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर अमित शाह ने दी बधाई, बोले- ‘आपके नेतृत्व में हरियाणा की समृद्धि को मिल रही नई गति’

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी. अमित शाह ने प्रदेश की समृद्धि और सुरक्षा में उनके योगदान को सराहा.

Amit Shah Birthday Wish to Haryana CM Nayab Singh Saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अपना जन्मदिन मना रहे है. इस खास अवसर पर गृह मंत्री अमुत शाह ने शुभकामनाएं दी. अमित शाह ने हरियाणा की समृद्धि, सुरक्षा और विरासत को गति देने में उनके निरंतर प्रयास को सराहा.

उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल के जरिए लिखा, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

उन्होंने आगे लिखते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आप हरियाणा की समृद्धि, सुरक्षा और विरासत को निरंतर गति दे रहे हैं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.

अन्य नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “उनके नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है. मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं.”

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं भगवान से आपके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सुखमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

हरियाणा प्रगति के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी तारीफ की. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. ‘विकसित हरियाणा’ के संकल्प के साथ जनसेवा के प्रति आपका अटूट समर्पण हम सभी के लिए अनुकरणीय है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और दीर्घायु रहें. आपके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे.”

ये भी पढ़ें: ‘छोटे प्रयास से बड़ा बदलाव संभव’, ईटानगर से नागांव तक पीएम मोदी ने सफाई अभियान को सराहा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read