Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह का संदेश, ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प पर दिया जोर

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने सहकारिता को भारत की संस्कृति और सामूहिक शक्ति का आधार बताया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से सहकारी संस्थाएं मजबूत हो रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है.

Amit Shah, International Cooperative Day

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बधाई दी है. सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने एक संदेश में उन्होंने कहा कि सहकारिता सिर्फ एक व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह भारत की संस्कृति, हमारी सामूहिक ताकत और आत्मनिर्भर बनने का सबसे बड़ा आधार है.

अमित शाह ने ट्वीट किया- “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. सहकारिता भारत की संस्कृति, सामूहिक शक्ति और आत्मनिर्भरता का आधार है. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र को नई ऊर्जा और विस्तार मिला है. चाहे सहकारिता विश्वविद्यालय हो, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र हों या नए क्षेत्रों में सहकारी संस्थानों का सशक्तिकरण हो, यह प्रयास किसानों, महिलाओं, छोटे उद्यमियों और श्रमिकों को सशक्त बनाते हुए “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है.”

जमीनी स्तर पर मिल रहा है फायदा

गृह मंत्री के मुताबिक सरकार के इन कदमों का सीधा फायदा समाज के उन वर्गों को मिल रहा है जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. सहकारी संस्थाओं के सशक्तिकरण से हमारे किसान, महिलाएं, छोटे कारोबारी और मजदूर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं.

अमित शाह ने जोर देकर कहा कि “सहकार से समृद्धि” का जो संकल्प सरकार ने लिया था, वह अब धीरे-धीरे जमीन पर हकीकत बनता दिख रहा है. यह प्रयास न सिर्फ लोगों को रोजगार दे रहा है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी एक नई मजबूती दे रहा है.

ये भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा रहेंगे उनके विचार’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital