देश

Amritpal Singh: “अमृतपाल सिंह की जान खतरे में है, उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिए”, लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह ने दिया बड़ा बयान

Simranjit Singh: खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की पंजाब पुलिस पिछले 2 हफ्तों से तलाश कर रही है. लेकिन वह अभी तक पुलिस की पकड़ से फरार है. इसी बीच लोकसभा सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के मुखिया सिमरनजीत सिंह मान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भगोड़े अमृतपाल को पाकिस्तान जाने की सलाह दी है. साथ ही कहा कि अमृतपाल को सरेंडर नहीं करना चाहिए. उसे रावी नदी पार करके पाकिस्तान चले जाना चाहिए.

संगरूर से लोकसभा सांसद मान ने कहा हम 1984 में भी पाकिस्तान गए थे. क्या हम नहीं गए थे? मान ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए यह बातें कही हैं. अमृतपाल को नेपाल जाने की क्या जरूरत है. उन्हें पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) चले जाना चाहिए.

‘अमृतपाल की जिंदगी खतरे में है’

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता से जब सवाल किया कि “अमृतपाल का क्या पाकिस्तान चले जाना सही है तो मान ने कहा कि उनकी जिंदगी खतरे में है. सरकार जुल्म कर रही है तो यह सिख इतिहास के हिसाब से जायज है. सिमरनजीत का इशारा 1984 के दंगों की तरफ था, जब सिख विरोध दंगे हुए थे. उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जनरैल सिंह भिंडरावाले और सहयोगियों को खत्म करने के लिए ऑपेरेशन ब्लू स्टार चलाया था. इस ऑपरेशन के जरिये भिंडरावाले की हत्या कर दी गई थी. वहीं इंदिरा गांधी के ही सिख अंगररक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी. जिसके बाद बड़े पैमाने पर सिख विरोधी दंगे शुरू हो गए थे.

यह भी पढ़ें-  Ram Navami Violence: हावड़ा हिंसा मामले में शुरू हुई राजनीति, बीजेपी पर बरसीं CM ममता बनर्जी, विपक्ष ने पलटवार करते हुए की CBI जांच की मांग

अमृतपाल के विदेश भागने की खबरों के बीच दिया बयान

सिमरजीत सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब भगौड़ा अमृतपाल पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए भागा-भागा फिर रहा है. उसकी विदेश भागने की भी खबरें सामने आई हैं, इसी बीच वो ऑडियो और वीडियो जारी करके पुलिस की मुसीबतों को बढ़ा रहा है. उसने वीडियो में साफ कहा कि मैं सरेंडर नहीं कर रहा हूं और मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता, न ही मैं विदेश भागने वाला हूं. वहीं उसने कहा कि मैंने जत्थेदार से सरबत खालसा बुलाने का आग्रह किया है. उसने कहा- सरबत खालसा बुलाओ और साबित करो कि तुम जत्थेदार हो.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बहराइच में तेंदुए का आतंक: घर के बाहर खड़े 7 साल के मासूम को बनाया शिकार, पूरे इलाके में पसरा मातम

बहराइच जिले के मंझरा गांव में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने घर के…

22 minutes ago

दिल्ली में क्रूरता की हदें पार: क्लब में मामूली विवाद पर बाउंसरों ने की 29 साल के दलजीत की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Club Murder: दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक हाई-प्रोफाइल क्लब में मामूली सी बात…

27 minutes ago

सर्दियों में और गर्माएगी दिल्ली की सियासत…! वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान में कूदेगा विपक्ष

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेरने के लिए INDIA…

47 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 15 लाख रुपए में मिल रहा घर! हाथ से न निकल जाए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का खास-ऑफर

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए DDA ने नरेला में…

1 hour ago

सालों बाद सच आया सामने! सचिन, युवराज और गंभीर को क्यों छोड़नी पड़ी टीम? BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने खोला राज

BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, गौतम गंभीर और जहीर खान…

1 hour ago