देश

Amritpal Singh Arrest Operation: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

Amritpal Singh Uncle Surrender: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस जबरदस्त एक्शन मोड में है. पुलिस जगहों-जगहों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसी बीच अमृतपाल सिंह के चाचा और चालक के आत्मसमर्पण की खबर सामने आई है. इन दोनों ने जालंधर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है, लेकिन अभी तक अमृतपाल की तलाश जारी है. पुलिस ने सोमवार सुबह इस बात की जानकार दी है.

जालंधर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि “अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और चालक हरप्रीत सिंह ने रविवार देर रात जालंधर के मेहतपुर इलाके में एक गुरुद्वारे के पास आत्मसमर्पण कर दिया.” जानकारी के मुताबिक दोनों अमृतपाल की मर्सिडीज कार में आए थे जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

अमृतपाल सिंह भी कर सकता है सरेंडर!

अमृतपाल सिंह के चाचा और और चालक की आत्मसमपर्ण के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि वह खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल भी पुलिस के सामने जल्द ही सरेंडर कर सकता है. सूत्रों के मुताबिक, एक बड़े अधिकारी ने बताया है कि अमृतपाल सिंह से सरेंडर कराने के लिए पुलिस उसके चाचा हरजीत सिंह से बातचीत कर रही है. वहीं चाचा के पास से पिस्तौल और एक लाख रुपऐ बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें-  UK: खालिस्तानियों ने किया तिरंगे का अपमान, लंदन में भारतीय उच्चायोग से उतारा झंडा, की तोड़फोड़, विदेश मंत्रालय ने ब्रिटिश राजदूत को किया तलब

अब तक अमृतपाल के 112 समर्थकों को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस अभी तक अमृतपाल के 112 समर्थकों को गिरफ्तार कर चुकी है. अमृतपाल की तलाश में रविवार को पुलिस ने ‘फ्लैग मार्च’ किया और पूरे राज्य में तलाशी अभियान चलाया. पंजाब सरकार ने अमृतपाल और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है. पुलिस संगठन के 78 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है. इससे पहले जालंधर जिले में सिंह के काफिले को रोके जाने के बाद वह वहां से भाग निकला था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बताया कि सिंह की तलाश अब भी जारी है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 7 अवैध हथियार, 300 से अधिक बुलेट, 3 गाड़ियां बरामद की गई हैं, साथ ही कुछ फोन भी बरामद किए हैं जिन्हें तकनीकी विश्लेषण के लिए भेजा गया है. इनके पाकिस्तान-आईएसआई से लिंक भी सामने आए हैं. पंजाब में हाई अलर्ट भी जारी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

8 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

9 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

9 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago