Bharat Express DD Free Dish

वनतारा ने रचा इतिहास! अनंत अंबानी को मिला सबसे बड़ा ‘एनिमल वेलफेयर अवॉर्ड’, बने सबसे युवा एशियन

Anant Ambani Global Humanitarian Award: अपने प्रोजेक्ट वंतारा के जरिए इतिहास रचते हुए अनंत अंबानी ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड पाने वाले सबसे युवा और पहले एशियन विजेता बन गए हैं. आखिर वनतारा में ऐसा क्या है जिसने दुनिया का ध्यान खींच लिया?

Anant Ambani Receives Global Humanitarian Award for Wildlife Conservation By Vantara Youngest and First Asian

Anant Ambani Global Humanitarian Award: ग्लोबल ह्यूमेन सोसाइटी ने वनतारा के संस्थापक अनंत अंबानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया है. खास बात यह है कि अनंत अंबानी इस अवॉर्ड को पाने वाले सबसे कम उम्र के और पहले एशियाई व्यक्ति बन गए हैं. यह सम्मान उन्हें वाशिंगटन डीसी में आयोजित एक वैश्विक समारोह में मिला, जहां दुनिया भर के वाइल्डलाइफ़ एक्सपर्ट और अधिकारी मौजूद थे.

अनंत अंबानी को क्यों दिया गया यह अवॉर्ड?

ग्लोबल ह्यूमेन सोसाइटी ने अनंत अंबानी को यह अवॉर्ड उनके नेतृत्व में बनाए गए वनतारा (Vantara) प्रोजेक्ट की वजह से दिया. वनतारा को दुनिया के सबसे बड़े और आधुनिक वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन केंद्रों में गिना जाता है. यहां घायल, बीमार या खतरे में पड़े जानवरों का इलाज, देखभाल और संरक्षण किया जाता है. ग्लोबल ह्यूमेन सोसाइटी के मुताबिक-

  • वनतारा ‘जानवरों की देखभाल का वैश्विक मानक’ बन चुका है.
  • यहां विज्ञान आधारित संरक्षण, आधुनिक मेडिकल सुविधाएं और नेचुरल बिहेवियर को बढ़ावा देने का पूरा सिस्टम है.
  • यह सिर्फ ‘रेस्क्यू सेंटर’ नहीं बल्कि ‘उम्मीद और जीवन बचाने का बड़ा मिशन’ है.

ग्लोबल ह्यूमेन की सीईओ ने क्या कहा?

ग्लोबल ह्यूमेन सोसाइटी की प्रेसिडेंट और CEO डॉ. रॉबिन गैंजर्ट ने कहा कि-

‘वनतारा दुनिया में पशु कल्याण की नई पहचान बन गया है. यहां हर जानवर को सम्मान, सुरक्षा, प्यार और ठीक होने का मौका मिलता है. अनंत अंबानी एक ऐसे लीडर हैं जिन्होंने करुणा को एक ग्लोबल एक्शन प्लान में बदल दिया है.’

अनंत अंबानी की प्रतिक्रिया

अवॉर्ड लेते समय अनंत अंबानी ने कहा कि संरक्षण सिर्फ भविष्य के लिए नहीं, आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. आगे उन्होंने कहा-

‘यह सम्मान मेरे लिए ‘सर्वभूत हिताय’ यानी सबके कल्याण की भावनाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा है. जानवर हमें संतुलन और भरोसा सिखाते हैं. वनतारा का उद्देश्य हर जीवन को सम्मान और देखभाल देना है.’

ये अवॉर्ड इतना खास क्यों है?

ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड अब तक बहुत कम लोगों को मिला है. दुनिया भर के प्रमुख वाइल्डलाइफ संरक्षकों को यह अवॉर्ड मिला है. अनंत अंबानी का नाम अब इन्हीं दिग्गजों की सूची में जुड़ गया है.

  • हॉलीवुड स्टार्स: शर्ली मैकलेन, जॉन वेन, बेट्टी व्हाइट
  • अमेरिकी राष्ट्रपति: जॉन एफ. केनेडी, बिल क्लिंटन

वनतारा को कैसे मिला स्टेटस

यह प्रमाणपत्र दुनिया में सबसे कठिन और कड़े एनिमल वेलफेयर सर्टिफिकेशन में से एक है. वनतारा को यह सर्टिफिकेशन पास करने के लिए पोषण और पानी, सुरक्षा और मेडिकल केयर, पर्यावरण गुणवत्ता, प्रजाति-विशेष जरूरतें, प्राकृतिक व्यवहार, स्टाफ ट्रेनिंग सहित दर्जनों मानकों की जांच से गुजरना पड़ा है. वनतारा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ शेल्टर नहीं है. यह दोहरी संरक्षण प्रणाली पर काम करता है.

  • एक्स-सिचु: प्राकृतिक आवास के बाहर जानवरों की देखभाल
  • इन-सिचु: उनके जंगलों में जाकर संरक्षण और पुनर्वास

इस मॉडल के जरिए वनतारा में लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाया जा रहा है. जिन प्रजातियों का जंगलों से नामोनिशान खत्म हो चुका है, उन्हें वापस लाने की कोशिश की जा रही है. बड़े पैमाने पर रिसर्च और संरक्षण प्रोजेक्ट चल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: शुरू हुई एक और जंग! थाईलैंड-कंबोडिया तनाव के केंद्र में शिव मंदिर, जानें इतिहास

समारोह में कौन-कौन मौजूद थे?

दुनिया भर के प्रमुख वाइल्डलाइफ़ विशेषज्ञ इस समारोह में शामिल हुए. IUCN के पूर्व चेयर डॉ. जॉन पॉल रोड्रिगेज, कोलोसाल बायोसाइंसेज के चीफ एनिमल ऑफिसर मैट जेम्स, ब्रुकफील्ड और कोलंबस चिड़ियाघर के अध्यक्ष साथ ही कई भारतीय विशेषज्ञ में डॉ. नीलम खैरे, डॉ. वी.बी. प्रकाश, डॉ. केके सरमा यहां पहुंचे. सभी ने अनंत अंबानी की जमकर तारीख की.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read