Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आंध्र प्रदेश: अनंतपुर में आरटीसी बस-ऑटो की टक्कर, 7 की मौत चार घायल

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के गरल्डिने मंडल में थलागासपल्ले के पास एक आरटीसी बस और खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे ऑटो के बीच टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई.

सांकेतिक तस्वीर.

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के गरल्डिने मंडल में थलागासपल्ले के पास एक आरटीसी बस और खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे ऑटो के बीच टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस के अनुसार, कुट्टलुरू मंडल के नेल्लुट्ला गांव के 12 किसान मजदूर गार्ल्डिने में काम करने के लिए एक ऑटो में सवार होकर गए थे. वापस लौटते समय विपरीत दिशा से आ रही आरटीसी बस ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी. मृतकों में दो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, अन्य दो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि अन्य तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घायलों का इलाज अनंतपुर सरकारी अस्पताल में जारी है.

हिरासत में आरटीसी बस चालक

सूचना मिलने पर जिला एसपी जगदीश और डीएसपी वेंकटेश्वरुलु ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आगे की जांच के लिए आरटीसी बस चालक को हिरासत में ले लिया है.

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने व्यक्त किया गहरा दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने थलागासपल्ले में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान भी किया है.

चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता मिले और राहत कार्यों में कोई कमी न हो. उन्होंने दुर्घटना की पूरी जांच कराए जाने की भी निर्देश दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता चल सके और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके. वहीं आरटीसी बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital