Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आजम खान को एक और झटका, शोध संस्थान की जगह चला रहे थे पब्लिक स्कूल, 15 दिन में बिल्डिंग खाली करने का नोटिस

Rampur: जौहर शोध संस्थान की इमारत बनाने में लगी लागत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है और इसमें संचालित पब्लिक स्कूल 13000 वर्ग मीटर जमीन पर बनी बिल्डिंग में चल रहा है.

Azam Khan

आजम खान

Rampur: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. रामपुर जिला प्रशासन ने आजम खान के जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित रामपुर पब्लिक स्कूल के प्रबंधन को 15 दिनों के भीतर परिसर खाली करने को कहा है. मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल को दी गई जमीन का पट्टा हाल ही में रद्द कर दिया गया था. इसे लेकर जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है.

इस मामले में सदर अनुविभागीय मजिस्ट्रेट निरंकार सिंह का कहना है कि जौहर ट्रस्ट के प्रबंधक को दो सप्ताह के भीतर रामपुर पब्लिक स्कूल खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है.

नोटिस के बाद भी चल रहा था स्कूल

स्कूल को दी गई जमीन का पट्टा रद्द करने के बाद भी जब तहसील की एक टीम ने जौहर अनुसंधान संस्थान का दौरा किया तो देखा कि रामपुर पब्लिक स्कूल अभी भी वहां चल रहा है. इसके बाद यह कार्रवाई की गई.

सपा सरकार में दिया गया था लीज पर

रामपुर में जेल रोड स्थित जौहर शोध संस्थान का सरकारी भवन समाजवादी पार्टी के शासन काल में खान के जौहर ट्रस्ट को 99 साल के लिए 100 रुपये सालाना की लीज पर दिया गया था.

इतने करोड़ की है इमारत

जौहर शोध संस्थान की इमारत बनाने में लगी लागत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है. उक्त पब्लिक स्कूल 13000 वर्ग मीटर जमीन पर बनी बिल्डिंग में चल रहा है, जिसे आजम खान के जौहर ट्रस्ट को सपा सरकार के समय सौ रुपये वार्षिक की दर से 99 साल के लिए लीज पर दी गई थी. लेकिन यूपी की योगी सरकार ने आजम के ट्रस्ट को दी गई लीज रद्द कर दी. स्थानीय प्रशासन द्वारा आजम के ट्रस्ट को 15 दिन के भीतर जमीन, भवन खाली करने का नोटिस भी थमा दिया है.

इसे भी पढ़ें: UP News: यूपी सरकार ने जारी किया आदेश, कोरोना काल में ली गई फीस का 15 प्रतिशत वापस करें स्कूल

अनियमितता के कारण लीज निरस्त करने की बात

उपजिलाधिकारी सदर निरंकार सिंह का इस मामले में कहना है कि शासन की ओर से अल्पसंख्यक विभाग को जारी एक पत्र में यह कहा गया है कि संस्थान की ओर से अनियमितता के कारण लीज निरस्त की जा रही है. जिलाधिकारी की ओर से इस मामले में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. जिसने जमीन और बिल्डिंग खाली करने के लिए नोटिस जारी करने का निर्णय लिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest