Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: पुंछ में आतंकियों के खिलाफ जारी है सेना का ऑपरेशन, घटनास्थल पहुंचे आर्मी चीफ ने स्थिति का लिया जायजा

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले के बाद अब सर्च ऑपरेशन जारी है और उन पर लगाम लगाने का अभियान तेजी से जारी है.

Jammu Kashmir: पिछले कई महीनों से शांत जम्मू-कश्मीर में हाल में ही कई आतंकी घटनाएं हुई हैं. इसको लेकर अब आज सेना प्रमुख मनोज पांडे मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने सोमवार को जम्मू पहुंचे हैं. एक डिफेंस प्रवक्ता ने कहा कि सेना प्रमुख जम्मू पहुंचे और इसके बाद मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए राजौरी-पुंछ सेक्टर के लिए रवाना हो हए थे. उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन और वरिष्ठ नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारी निगरानी के लिए राजौरी और पुंछ में डेरा डाले हुए हैं और आतंकियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन पर अपनी नजरें बनाए हुए हैं.

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने राजौरी में जमीनी हालात की समीक्षा की और वहां सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों और सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें-WFI Row: “न्याय मिलने तक पद्मश्री सम्मान वापस नहीं लूंगा”, WFI पर एक्शन के बाद बोले बजरंग पूनिया

अधिकारियों को दिए निर्देश

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना प्रमुख जम्मू पहुंचे और बाद में बल की परिचालन तैयारियों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए राजोरी-पुंछ सेक्टर के लिए रवाना हुए थे. उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन और वरिष्ठ नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारी निगरानी के लिए राजोरी-पुंछ में डेरा डाले हुए हैं.


यह भी पढ़ें-WFI Row: साक्षी मलिक का संन्यास, बृजभूषण के बेटे का पोस्ट और WFI पर एक्शन, सोशल मीडिया में यूजर्स के बीच क्यों छिड़ी जंग

पुंछ जिले के सावनी क्षेत्र में आतंकी हमले वाली जगह के पास संदिग्ध परिस्थितियों में तीन ग्रामीणों की शवों की बरामदगी के मामले में सेना ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है। सेना ने प्रारंभिक तौर पर तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है ताकि जांच निष्पक्ष हो सके. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. इस बीच पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital