होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
नौकर पर इल्जाम लगाने पर नमिता थापर पर भड़के लोग (फोटो)
Shark Tank India 2 Namita Thapar Tweet: ‘शार्क टैंक इंडिया’ की सबसे पॉपुलर जजेस में से एक नमिता थापर अचानक पर्सनल रीजन की वजह से मुश्किल में पड़ गई हैं. नमिता थापर को उनके एजुकेटेड हाउस हेल्प ने बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसके बाद बिजनेसवुमन को ट्वीट कर इसकी सफाई देनी पड़ी.
दरअसल, हाल ही में नमिता थापर की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें नमिता के बेटे के हवाले से उनके बारे में काफी कुछ लिखा गया. नमिता के पोस्ट में लिखा था, “यह नमिता का बेटा है. मैं बस इतना चाहता हूं कि दुनिया को पता चले कि जिसे आप टीवी पर देख रहे हैं वह वो शख्सियत नहीं है, जो आप सोचते हैं. जितना जल्दी हो सके उसे अनफॉलो कर दीजिए. समय आने पर बताएंगे कि क्यों.” यही नहीं, नमिता की इंस्टा प्रोफाइल बायो में ये भी लिखा था, “बुरी मां बुरी पत्नी.” हालांकि, बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया और बायो भी हटा दिया गया.
इस हरकत के बाद नमिता थापर ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि ये पोस्ट उनके बेटे ने नहीं, बल्कि उनके एक ‘एजुकेटेड हाउस हेल्प’ ने किया है. नमिता ने पोस्ट में लिखा, “नफरत इस दुनिया और लोगों को जहरीला बना देती है. एक एजुकेटेड हाउस हेल्प, जिसे हटा दिया गया था, उसने मेरा फोन चुरा लिया और सोशल मीडिया पर मेरे बारे में एक हेटफुल पोस्ट शेयर किया. पब्लिक फिगर होने की कीमत! माफी.”
नमिता थापर के इस पोस्ट के बावजूद किसी को उन पर यकीन नहीं है. लोग कह रहे हैं कि पति या बच्चों तक को किसी के फोन का पासवर्ड नहीं पता होता है तो एक हाउस हेल्प को कैसे पता होगा. एक यूजर ने कहा, “आज के समय में जहां एक पति पत्नी के मोबाइल का पासवर्ड नहीं जानता है. तो एक हाउस हेल्प कैसे?” एक ने कहा, “अच्छा है. एक गरीब हाउस हेल्प पर गलती डालना… मैं जानता हूं इसे एक्सेप्ट करना कठिन है कि आपके बेटे ने सच बोला है.”
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…