Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Army day: सेना प्रमुख मनोज पांडे ने चीन-पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश, बोले भारत किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार

Army Day: सेना प्रमुख ने कहा, “हमने भविष्य के युद्धों के लिए अपनी तैयारियों को और भी मजबूत किया.” पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि हालांकि पश्चिमी सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघनों में कमी देखी गई.

ARMY DAY

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (फोटो ANI)

Army Day: कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) में गोविंदस्वामी परेड ग्राउंड में रविवार को आर्मी डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे (Manoj Pandey) ने चीन और पाकिस्तान को लेकर कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि हम LAC पर हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. हम सीमा पर अपनी मजबूत रक्षात्मक रुख अपनाए हुए हैं. इसके साथ ही आर्मी चीफ ने सेना को पर्याप्त मात्रा में हथियार मुहैया कराने के लिए सरकार को धन्यवाद कहा.

आर्मी डे के अवसर पर सेना प्रमुख ने आगे कहा कि- उत्तरी सीमावर्ती इलाकों में स्थिति सामान्य रही है. वहीं जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटे इलाकों में ड्रोन और सीजफायर के उल्लंघन पर जनरल मनोज पांडे ने कहा कि पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम बरकरार है और संघर्ष विराम के उल्लंघन में भी कटौती हुई है

‘सीमा पर आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी बरकरार’

आर्मी चीफ मनोज पांडे ने ये भी बताया कि पश्चिमी सीमावर्ती इलाकों में LAC पर सीजफायर की स्थिति बरकरार है. बीते कई महीनों में सीजफायर के उल्लंघन में भी कमी देखने को मिली है. लेकिन सरहद पार आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी बरकरार है. जम्मू और पंजाब के इंटरनेशनल बॉर्डर पर ड्रोन से हथियार और ड्रग की तस्करी जारी है. इस दौरान आर्मी चीफ ने कहा कि सेना के पहले मेल अग्निवीर बैच की ट्रेनिंग शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के दफ्तर से CBI ने कब्जे में लिया कंप्यूटर, खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड

पाकिस्तान पर क्या बोले मनोज पांडे ?

एएनआई के अनुसार सेना प्रमुख ने कहा, “हमने भविष्य के युद्धों के लिए अपनी तैयारियों को और भी मजबूत किया.”  पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि हालांकि, पश्चिमी सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघनों में कमी देखी गई, फिर भी दूसरी तरफ आतंकी ढांचा मौजूद है और कई प्रॉक्सी संगठनों ने खुद को साबित करने के लिए लक्षित हत्याओं का सहारा लिया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हिंसा को खारिज कर दिया है और सकारात्मक बदलावों का स्वागत कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital