Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फर्स्ट क्लास AC में सफर कर रहा था ये कुत्ता, नाम सुनकर लोगों ने किया सैल्यूट; दिल जीत लेगी तस्वीर

Dog in First Class AC: फर्स्ट क्लास एसी में सफर कर रहे मेरू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. मेरठ में रिटायर होम तक उसकी आखिरी ड्यूटी तक के सफर ने लोगों का दिल जीत लिया है.

Army Dog

आर्मी डॉग मेरू.

Army Dog Meru in First Class AC: इंसान की तरह कुत्ते भी सरकारी नौकरी करते हैं यह बात कम लोगों की जानकारी में होती है. इंडियन आर्मी (Indian Army) में बहादुर सैनिकों के साथ सेना में कुत्ते भी बेहद समर्पण भाव के साथ अपनी सेवाएं देते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी में सफर कर रहे कुत्ते की कुछ तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया है. 22 आर्मी डॉग यूनिट (22 Army Dog Unit) से रिटायर 9 साल का ट्रैकर कुत्ता मेरू फर्स्ट एसी से मेरठ तक का सफर तय किया. यहां उन्हें डॉग्स रिटायरमेंट होम में रखा जाएगा.

आर्मी से रिटायर होने के बाद कुत्ते का क्या होता है?

बता दें कि भारतीय सेना से रिटायर यह कुत्ता विस्फोटक सामग्रियों को खोजने में आर्मी की मदद करता था. इसके अलावा यह दुश्मनों पर भी पैनी नजर बनाए रखता था. इतना ही नहीं, आर्मी में कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन में भी अपनी अहम भूमिका अदा करता था. आर्मी से रिटायर कुत्ते को आमतौर पर उनके संचालक उन्हें गोद ले लेते हैं. जबकि, कुछ खास रिटायर होम में चले जाते हैं. मेरठ में रिटायर होम तक उसकी आखिरी ड्यूटी तक के सफर ने लोगों का दिल जीत लिया है.

आर्मी के किस यूनिट में था मेरू

सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने मेरू की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा कि 22 आर्मी डॉग यूनिट से आर्मी ट्रैकर डॉग मेरू सेवानिवृत्ति पर मेरठ के लिए ट्रेन में सवार हुआ. वह अपने बाकी दिन रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) सेंटर के डॉग्स रिटायरमेंट होम में बितागा. आर्मी ट्रैकर डॉग मेरू एसी प्रथम श्रेणी में यात्रा कर रहा है. जानकारी रहे कि मंत्रालय ने हाल ही में डॉग यूनिट से रिटायर कुत्तों को अपने संचालकों के साथ एसी फर्स्ट में यात्रा करने की अनुमति दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital