Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली में आरोग्य उत्सव एक्सपो 2026, 100 से ज्यादा स्टॉल्स बने आकर्षण का केंद्र

Arogya Utsav Expo 2026: दिल्ली में आयोजित आरोग्य उत्सव एक्सपो 2026 में 100 से ज्यादा स्टॉल्स लगे हैं. भारत एक्सप्रेस मीडिया पार्टनर है. एक्सपो में आयुर्वेदिक, प्राकृतिक और पारंपरिक उत्पादों ने पर्यावरण, संस्कृति और स्वास्थ्य को एक मंच पर जोड़ा है.

Arogya Utsav Expo 2026: दिल्ली में आयोजित आरोग्य उत्सव एक्सपो 2026 में इस बार 100 से अधिक स्टॉल्स लगे हैं. हर स्टॉल अपनी अलग पहचान और विशेषता लिए हुए है. इस आयोजन का मीडिया पार्टनर भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल है, जिसने पूरे कार्यक्रम को व्यापक कवरेज दिया है.

पर्यावरण और संस्कृति से जुड़े प्रोडक्ट्स

इस एक्सपो का सबसे बड़ा आकर्षण गाय के गोबर और मंदिरों की फूल मालाओं से बने सजावटी सामान हैं. इनसे त्योहारों और मंदिरों की सजावट के साथ-साथ लड़कियों के लिए गहने और ईयररिंग्स भी तैयार किए गए हैं. यह पहल धार्मिक संस्कृति को आधुनिक रूप देने के साथ-साथ पर्यावरण बचाने का संदेश भी देती है.

तेलों की विविधता

एक स्टॉल पर सरसों, नारियल, बादाम, नीम और कलौंजी जैसे तेल प्रदर्शित किए गए. खास बात ये है कि ये सभी तेल प्राकृतिक तरीके से तैयार किए गए हैं और इनमें किसी भी तरह का रसायन नहीं मिलाया गया है.

महाराष्ट्र की विरासत

महाराष्ट्र के सतारा से आए स्टॉल ने पारंपरिक विरासत को जीवंत किया है. यहां हल्दी, मसाले, मधु और अन्य नैचुरल सामग्री प्रदर्शित की गई है. वहीं मोटे अनाज से बने पिज्जा, पास्ता और बिस्किट ने स्वास्थ्य और स्वाद का अनोखा मेल दिखाया है.

आयुर्वेदिक इलाज और स्वास्थ्य जागरूकता

एक अन्य स्टॉल पर दर्द निवारक तेल, स्प्रे और डिटॉक्स उत्पाद रखे गए हैं. इनसे शरीर को टॉक्सिन्स से मुक्त करने और मोटापा, बीपी व शुगर जैसी समस्याओं में लाभ पहुंचाने का दावा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-पटना में घुसी आंध्रा पुलिस ने IG को घेरा, बिहार पुलिस को देना पड़ा साथ; क्या है सांसद को बांधा, सीने पर बैठने का मामला?

कुल मिलाकर, आरोग्य उत्सव एक्सपो 2026 ने कला, परंपरा और स्वास्थ्य को एक मंच पर लाकर समाज को नई दिशा देने का काम किया है. भारत एक्सप्रेस ने इस आयोजन को मीडिया पार्टनर के रूप में प्रस्तुत कर इसे और भी खास बना दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital