Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

One Nation One Election: अरविंद केजरीवाल ने की ‘एक देश 20 चुनाव’ की मांग, प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक देश एक चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी नौ साल सरकार में रहने के बाद अब एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा पर वोट मांग रहे हैं.

ARVIND Kejriwal

अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक देश एक चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी नौ साल सरकार में रहने के बाद अब एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा पर वोट मांग रहे हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि उन्होंने कोई काम नहीं किया है.

9 साल में पीएम ने कोई काम नहीं किया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि “9 साल देश के पीएम रहने के बाद मोदीजी किस बात पर वोट मांग रहे हैं. वन नेशन वन इलेक्शन पर वोट मांग रहे हैं…हमें क्या मिलेगा…हमें क्या लेना-देना है.” अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर पीएम मोदी ने 9 साल काम किया होता तो कहते कि मैंने इतना काम किया है और अब आगे भी इतना काम करना है. इसलिए वोट दीजिए, लेकिन वन नेशन वन इलेक्शन की बात करके उन्होंने बता दिया कि कोई काम नहीं किया है.

“एक देश 20 चुनाव होने चाहिए”

दिल्ली सीएम ने कहा कि एक देश 20 चुनाव होने चाहिए. जिससे प्रधानमंत्री हर तीसरे महीने में चुनाव होंगे तो पीएम कम से कम कुछ तो देकर जाएंगे. नहीं तो ये अपनी शक्ल भी नहीं दिखाएंगे. पूरी दुनिया घूम लेंगे लेकिन भारत में पांच साल बाद ही आएंगे.

यह भी पढ़ें- Ghosi By-Polls LIVE: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, घोसी उपचुनाव पर टिकी हैं सबकी निगाहें

राजस्थान के लिए 6 गारंटी की घोषणा

वहीं अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान 6 गारंटी देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस के जवानों की शहादत पर आश्रित परिवारों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि, संविदा कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा. 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये के अलावा मुफ्त शिक्षा और इलाज की गारंटी होगी. 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital