देश

Parliament Security Breach: लोकसभा के बाद राज्यसभा में बड़ा एक्शन, विपक्षी दलों के 45 सांसद निलंबित, इनमें जयराम रमेश का भी नाम

Parliament winter session: संसद सुरक्षा चूक मामले में विपक्ष के प्रदर्शन से बवाल मचा हुआ है. लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी 45 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित किए गए सांसदों में कांग्रेस के जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला और के.सी. वेणुगोपाल का नाम भी शामिल है. इसके अलावा टीएमसी के सुखेंदु शेखर रे और शांतनु सेन, राजद के मनोज कुमार झा को आज शेष सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है. वहीं सासंदों के निलंबन पर राज्यसभा के सभापति ने कहा कि विपक्षी सांसद सदन की जानबूझकर अवहेलना कर रहे थे.

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कई सदस्य जानबूझकर पीठ की अवहेलना कर रहे हैं. जिसके चलते सदन में कामकाज नहीं हो पा रहा है. इसलिए इन सांसदों को सदन से निलंबित किया गया है.

‘ये काला दौर याद किया जाएगा’

राज्यसभा से निलंबित किए जाने पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, “मैं भी उनमें शुमार हूं. इसे गर्व की तरह ले रहा हूं कि मैं निलंबित हूं. जब काला दौर होता है ना तब तानाशाहों को ऐसी ही संसद चाहिए. आपसे हम सवाल पूछ रहे हैं, मसला सिर्फ देश की सुरक्षा का है संसद की इमारत का नहीं है. एक आधिकारिक बयान नहीं दे सकते? आप क्या चाहते हैं? विपक्ष मुक्त संसद आपने बना लिया. जो बचे हैं उन्हें कल कर(निलंबित) देना. ये दौर याद रखा जाएगा कि जबसे प्रधानमंत्री मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में आए हैं बहुत कमजोर हो गए हैं. कमजोर व्यक्ति ही संसदीय कार्य मंत्री द्वारा इस प्रकार की हरकतों को प्रोत्साहित करता है और करवाता है.

वहीं सदन से निलंबित किए जाने के बाद राज्यसभा के कई विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया. इसके अलावा कई विपक्षी सांसदों ने सरकार पर हमला बोला है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

49 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago