Bharat Express DD Free Dish

उल्टा पड़ा राहुल गांधी का दांव! अश्विनी वैष्णव ने खोल दी कांग्रेस की पोलपट्टी

Ashwini Vaishnaw: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पोस्ट पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने मेक इन इंडिया कार्यक्रम की सफलता को मानने के लिए उनका धन्यवाद किया.

Ashwini Vaishnaw

Ashwini Vaishnaw: अपने हाजिरजवाबी के लिए मशहूर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बार फिर राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक अखबार की कटिंग को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की सराहना करते हुए लिखा कि कर्नाटक में बिजनेस को लेकर बेहतर माहौल बना हुआ है. जहां सिर्फ 8 से 9 महीनों में 30 हजार लोगों को नौकरी दी गई है. उन्होंने इसे भारत में अबतक की सबसे तेज फैक्ट्री हायरिंग बताया है.

जिसपर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की सफलता को स्वीकार कर लिया है. इसके लिए उनका धन्यवाद.

भारत बन रहा प्रोड्यूसर इकोनॉमी

रेल मंत्री ने आगे कहा कि भारत अब प्रोड्यूसर इकोनॉमी बनता जा रहा है. भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को लागू किया जा रहा है.

राहुल गांधी के पोस्ट में क्या था?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक फैक्ट्री के उदाहरण से कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में रोजगार को लेकर बात की है. जिसमें उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सिर्फ 8 से 9 महीनों में 30 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी मिली. जो भारत का अबतक का सबसे तेज फैक्ट्री रैंप-अप है.

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में बिरयानी जिहाद! हिंदू नाम रखकर बेच रहा था हड्डी वाली बिरयानी, रंगे हाथ पकड़ा गया राशिद

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि यह सिर्फ आंकड़ा नहीं बल्कि बड़ा बदलाव है. यह यूनिट महिलाओं के नेतृत्व वाली है. जिसमें करीब 80 प्रतिशत महिला कर्मचारी हैं. जिनमें से ज्यादातर की उम्र 19 से 24 साल के बीच है. बहुतों के लिए यह नौकरी पहली है.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कर्नाटक ऐसा इकोसिस्टम बना रहा है, जहां मैन्युफैक्चरिंग इतनी बड़ी और तेजी से हो सकती है. यही भारत में हमें बनाना है. जहां सम्मान के साथ रोजगार और सभी के लिए अवसर हो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read